फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   2.80 lakhs were deducted from the youth's account as soon as he clicked on the link

Azamgarh News: लिंक पर क्लिक करते ही युवक के खाते से कट गए 2.80 लाख

Tue, 17 Dec 2024 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
2.80 lakhs were deducted from the youth's account as soon as he clicked on the link
आजमगढ़। मिस्ड कॉल आने के बाद तुरंत कॉल बैक करने और मैसेज में किसी भी लिंक पर क्लिक करने की आदत भारी पड़ सकती है। लिंक पर क्लिक करते ही शख्स के खाते से दो लाख 80 हजार रुपये साइबर ठगी हो गई। मामला रानी की सराय थाने का है। पीड़ित ने थाने में इसे लेकर मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन

रानी की सराय के जलाईपुर गांव निवासी फूलचंद ने रानी की सराय थाने पर शिकायत दर्ज कराई। आरोप था कि 12 अक्तूबर 2024 की दोपहर दो बजे मोबाइल पर अज्ञात नंबर से एक लिंक आया। इस पर क्लिक करते ही उसके खाते से दो लाख 80 हजार रुपये कट गए। पीड़ित ने साइबर क्राइम के हेल्पलाइन नंबर से इस ठगी की सूचना दी। इसके बाद साइबर क्राइम थाना रानी की सराय को भी लिखित सूचना दिया। साइबर क्राइम के आधार पर 80 हजार रुपये अवधेश यादव नाम के एक व्यक्ति के खाते में गया है। उक्त व्यक्ति का पता नियर रुही होटल खयाम नगर चींटालमेंट हैदराबाद के खाते में गया है। वहीं दो लाख रुपये खाताधारक नवीन सिंह भंडारी नाम के व्यक्ति के खाते में गया है। जिसका पता म.नं. 2-5-36/18 नियर रुही होटल कयाम नगर चींटालमेंट हैदराबाद है।
विज्ञापन

00
साइबर अपराधियों की ओर से फर्जी लिंक भेजकर खाते से पैसे उड़ा लेते हैं। इसे लेकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। कुछ लोग इसके शिकार भी हो रहे हैं। रानी की सराय में भी एक ऐसा मामला सामने आया है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विवेक त्रिपाठी, नोडल अधिकारी साइबर क्राइम आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed