{"_id":"670ec00fe6476abe80010ca4","slug":"270-buses-of-azamgarh-region-will-carry-devotees-for-45-days-in-mahakumbh-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-121959-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: महाकुंभ में 45 दिन श्रद्धालुओं को ढोएंगी आजमगढ़ क्षेत्र की 270 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: महाकुंभ में 45 दिन श्रद्धालुओं को ढोएंगी आजमगढ़ क्षेत्र की 270 बसें
विज्ञापन
प्रयागराज में 13 जनवरी में होने वाले महाकुंभ को लेकर परिवहन निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए श्रद्धालुओं को लगातार 45 दिन तक महाकुंभ स्थल तक पहुंचाने और वापस लाने के लिए आजमगढ़ क्षेत्र से 270 बसें लगाई जाएंगी। ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो।
प्रयागराज में इस बार 13 जनवरी से महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। जहां 26 फरवरी तक देश-विदेश से श्रद्धालुओं का जमावड़ा होगा। इसे लेकर परिवहन निगम ने अपने सभी डिपो को हाईअलर्ट पर रखा है। परिवहन निगम मुख्यालय के निर्देश पर आजमगढ़ परिक्षेत्र के सभी डिपो में भी बसों को दुरुस्त किया जा रहा है।
इसके अलावा सभी चालकों और परिचालकों को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। आजमगढ़ से ऐसे सभी चालकों-परिचालकों की सूची बनाकर क्षेत्रीय कार्यालय को भेजी जा चुकी है, जिन्हें प्रयागराज के लिए बसें लेकर जानी हैं। ऐसे चालकों को दोबारा प्रशिक्षित करने के लिए भेजा जा रहा है, जिनके बस संचालन के दौरान पहले कोई हादसा हुआ है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित मेला स्थल पर पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
प्रयागराज जाने वाली रोडवेज बसों में चिपकाए जाएंगे ''महाकुंभ 2025'' का लोगो
रोडवेज से चलने वाली सभी बसों में महाकुंभ मेला-2025 का लोगो लगाया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है। इससे महाकुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को भी बसों की पहचान आसानी से हो जाएगी। डॉ. आंबेडकर डिपो के एआरएम बीआर गौतम ने बताया कि महाकुंभ-2025 मेले की शुरुआत अभी से शुरू हो गई है। परिवहन विभाग द्वारा बसों के संचालन को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही इस बार ''महाकुंभ 2025'' का प्रतीक चिह्न (लोगो) भी बनाया गया है, जो रोडवेज की बसों पर लगाए जाएंगे। इससे उन्हें आसानी से पता चल सकेगा कि उक्त बस प्रयागराज महाकुंभ मेले में जाएगी। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए बसों पर पॉलिथीन मुक्त महाकुंभ मेला का लोगो लगाया जाएगा।