फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   27 thousand rupees cheated with woman

फार्म भरने के बहाने ले उड़ा 27 हजार रुपये

Fri, 11 Oct 2019 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
27 thousand rupees cheated with woman
अंबारी। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल बाजार में स्थित यूनियन बैंक में गुरुवार की दोपहर 27 हजार रुपये अपने खाते में जमा करने पहुंची महिला का फार्म भरने के बहाने उचक्का रुपये लेकर फरार हो गया। काफी प्रयास के बावजूद जालसाज नहीं मिला तो महिला शुक्रवार को अहरौला थाने में तहरीर दी। पुलिस ठग की पहचान के लिए बैंक का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हालांकि अब तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला राधिका देवी पत्नी बाबूराम बिंद पवई थाना क्षेत्र के साहबाबाद गांव की रहने वाली है। उसने गुरुवार को 27 हजार रुपये में भैंस बेची थी। इसके बाद पूरे रुपये एक थैले में रखकर माहुल बाजार में स्थित यूनियन बैंक की शाखा में जमा करने पहुंची। राधिका देवी जैसे ही वह कैशियर के काउंटर पर पहुंचकर अपना फार्म दिया, कैशियर ने फार्म पर मोबाइल नंबर लिखकर लाने को कहा। राधिका ने मोबाइल नंबर लिखने के लिए बैंक परिसर में मौजूद एक व्यक्ति की मदद ली। उसने कहा कि बैंक के बाहर चलो, इतना कहते हुए वह राधिका का फार्म लेकर बाहर निकल गया। राधिका उसके पीछे चली। दुकान पर पहुंचने पर उस व्यक्ति ने राधिका से कहा कि यह फार्म खराब हो गया है। दूसरा लाओ। इस दौरान ठग राधिका से रुपये वाला बैग भी ले लिया। जैसे ही राधिका बैंक की तरफ मुड़ी ठग फरार हो गया। उसके न मिलने पर शुक्रवार को उसने थाने में तहरीर दी। एसओ अहरौला मदनचंद पटेल ने बताया कि तहरीर मिली है, रिपोर्ट नहीं दर्ज है। बदमाश की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed