फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   268 couples got married in group marriage

Azamgarh News: सामुहिक विवाह में एक दूजे के हुए 268 जोड़े

Thu, 15 Dec 2022 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
268 couples got married in group marriage
सावित्री बाई फूले राजकीय पालिटेक्निक में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजनान्तर्गत में बैठे नव द? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बुधवार को सावित्री बाई फूले राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में 268 जोड़ों की शादी संपन्न हुई। परिसर में जिले के सभी विकास खंडों का अलग-अलग मंडप बनाया गया था। शादी होने के बाद उपस्थित अतिथियों ने वर वधु को आशीर्वाद दिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित प्रति जोड़ों पर 51 हजार रूपए खर्च किया जा रहा है। जिसमें से 35 हजार रूपए लड़की के खाते में, 10 हजार रूपए का समान और छह हजार रूपए खाना व अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च किया जाता है। सामुहिक विवाह के दौरान समाज कल्याण विभाग की तरफ से वर-बधु के साथ आने वालों को खाने की व्यवस्था की गई थी। हर तरफ पुरोहितों के मंत्रोच्चार सुनाई दे रहे थे। शादी के बाद उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, ऋषिकांत राय, बबिता जसरासरिया, जिला दिव्यांगजल सशक्तिकरण अधिकारी शशांक सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव ने नव दंपत्ति को आशीर्वाद दिया। विवाह संपन्न होने के बाद प्रति जोड़े को समान में साड़ी/शूट, दुपट्टा, पेटिकोट, भॉवर के लिण् फेटा, चुनरी, पैंट का कपड़ा, बिछिया चांदी पांच ग्राम, पायल 35 ग्राम, प्रेशर कूकर, थाली, गिलास, कटोरी, जग, कलश, बक्शा, श्रृंगारदानी, नोकिया मोबाइल फोन, प्रेस आदि दिया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल ने बताया कि मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह में 268 जोड़ों की शादी हुई है। बधु के खाते में संबंधित विकास खंडों के खंड विकास अधिकारी द्वारा 35 हजार रूपए आरटीजीएस के माध्यम से एक सप्ताह के भीतर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed