{"_id":"67cdd93dc6f38a1f090c7f46","slug":"2660-people-got-treatment-in-cm-arogya-mela-more-patients-of-cold-and-fever-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-128577-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सीएम आरोग्य मेले में 2660 ने कराया उपचार, जुकाम और बुखार के मरीज ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सीएम आरोग्य मेले में 2660 ने कराया उपचार, जुकाम और बुखार के मरीज ज्यादा
विज्ञापन
बलरामपुर। घर के पास आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग हर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित करता है। इस रविवार को भी जिले में 70 स्वास्थ्य केंद्रों पर मेला आयोजित किया गया। इसमें 2660 मरीजों ने पहुंच कर अपना इलाज कराया। सर्दी, खांसी, जुकाम व बुखार के सर्वाधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे।
शासन की ओर से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रत्येक सप्ताह में हर रविवार को सीएम जन आरोग्य मेले के आयोजन का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में रविवार को हर स्वास्थ्य केंद्रों पर सीएम जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 70 स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयेाजन किया गया। इसमें 2660 लोगों ने अपना पंजीकरण कराकर इलाज कराया। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मेले में सबसे अधिक सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार के सर्वाधिक पीड़ित पहुंचे। मेले का सफल बनाने के लिए 92 डॉक्टर व 306 पैरा मेडिकल स्टाफ को ड्यूटी लगाई गई थी। स्वास्थ्य मेले में इलाज के लिए 1133 पुरूष, 1143 महिला व 384 बच्चों का पंजीकरण हुआ था। सभी मरीजों को जांच के बाद सलाह व जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई गई।