फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   265 couples tied the knot with rituals

Azamgarh News: रीति-रिवाजों के साथ एक दूजे के हुए 265 जोड़े

Sat, 22 Nov 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
265 couples tied the knot with rituals
18 बिलरियागंज ब्लाक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में मंडप में बैठे नवविवाहित जोड़े
फूलपुर। मुख्यालय स्थित डॉक्टर लोहिया पार्क, टेंउगा में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, इसमें 265 जोड़ों का विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और ब्लॉक प्रमुख अर्चना यादव ने किया। अतिथियों ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उपहार भी प्रदान किए।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के गरीब परिवारों के बच्चों की शादी कराना है, ताकि वे बिना आर्थिक बोझ के अपने गृहस्थ जीवन की बेहतर शुरुआत कर सकें। उन्होंने कहा कि पहले प्रति जोड़ा 51 हजार रुपये की सहायता दी जाती थी, जिसे बढ़ाकर मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब एक लाख रुपये कर दिया गया है। इसमें 60 हजार रुपये सीधे लाभार्थी के खाते में भेजे जाते हैं।
विज्ञापन

अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा कि जब तक महिलाओं की आवाज नहीं सुनी जाएगी, समाज आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने कहा कि विवाह एक लंबी यात्रा है और इसमें पति-पत्नी दोनों को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए। महिलाओं को पुरुषों के बराबर का दर्जा मिलना ही समाज की प्रगति का आधार है। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक शाह आलम सांवरिया ने सुमधुर गीतों से सभी का मनोरंजन किया। संचालन भी शाह आलम ने ही किया। कार्यक्रम में बीडीओ इशरत रोमल, संतोष कुमार, नवनीत यादव, वीरेंद्र यादव, डीपीआरओ पवन कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी चेतन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

275 जोड़ों ने लिए सात फेरे

बिलरियागंज। समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में 275 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीकृष्ण पाल ने कहा कि सरकार की यह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश यादव, मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, बीडीओ अधिकारी सुरेश चंद्र मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed