फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   2610 vacancies in board for endogenous transfer

अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए मंडल में 2610 रिक्तियां

Wed, 30 Sep 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
2610 vacancies in board for endogenous transfer
आजमगढ़। परिषदीय विद्यालयों में अंतर्जनपदीय स्थानांतरण को लेकर कवायद जनवरी माह से ही शुरू हुई है। कोरोना संक्रमण के चलते अब तक यह कवायद पूर्ण नहीं हो सकी है। अब एक बार फिर शासन ने अंतर्जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया को जल्द पूर्ण करने का फरमान जारी किया है। इसके बाद बेसिक शिक्षा निदेशालय शासन के निर्देश के अनुरूप कवायद में जुट गया है।
विज्ञापन

शासन ने जनवरी माह में अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की अनुमति प्रदान किया। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की चाह रखने वाले शिक्षकों के लिए प्रक्रिया शुरू की गई। जनवरी में ही ऑनलाइन आवेदन लिए गए और मार्च तक स्थानांतरण सूची जारी करने की तैयारी थी लेकिन कोरोना के चलते ऐसा हो नहीं सका। अब एक बार फिर शासन ने जल्द से जल्द स्थानांतरण की प्रक्रिया पूर्ण कर सूची जारी करने का फरमान सुनाया है। जिसे लेकर निदेशालय में युद्ध स्तर पर काम हो रहा है।
विज्ञापन

आजमगढ़ मंडल की बात की जाए तो कुल 2610 रिक्तियां है। जिसमें सर्वाधिक रिक्तियां आजमगढ़ जिले में 1336 है। बलिया में 730 व मऊ जिले में 544 रिक्तियां है। मंडल में प्राथमिक स्तर पर प्रधानाध्यापक के पद पर कोई रिक्तियां नहीं है। सहायक अध्यापक के 868 पद रिक्त है। जूनियर में प्रधानाध्यापक के 44 व सहायक अध्यापक के 424 पद रिक्त है। इसी तरह बलिया जिले में प्राथमिक स्तर पर सहायक अध्यापक के 402, जूनियर स्तर पर प्रधानाध्यापक के 17 व सहायक अध्यापक के 311 तथा मऊ जिले में प्राथमिक स्तर पर सहायक अध्यापक के 352, जूनियर स्तर पर प्रधानाध्यापक के 14 व सहायक अध्यापक के 178 पद रिक्त है। 15 अक्टूबर तक स्थानांतरण की कवायद पूर्ण कर फाइनल सूची जारी कर दिए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed