{"_id":"616c6d17eaa300011d133eaa","slug":"2511-candidates-left-the-exam-in-first-and-second-shift-azamgarh-news-vns6177501198","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली व दूसरी पाली में 2511 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली व दूसरी पाली में 2511 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
डीएवी पीजी कालेज से प्रधाना अध्यापक और सहायक अध्यापक चयन की परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी।
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
आजमगढ़। रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के 34 केंद्रों पर जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा कराई गई। दो पालियों में समस्त केंद्रों पर हुई परीक्षा में 17 हजार 843 अभ्यर्थी आवंटित थे। जिसमें 15 हजार 332 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। वहीं दोनों पालियों में कुल 2511 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करके व्यवस्था की जानकारी हासिल करते रहे।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके शर्मा ने बताया कि परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज की ओर से रविवार को हुई जूनियर हाईस्कूल प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक चयन परीक्षा 2021 आयोजित की गई थी। इसके लिए जिले में कुल 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बताया कि पहली पाली में 34 केंद्रों पर सुबह 10 से 12.30 बजे तक व दोपहर की पाली में तीन केंद्रों पर दो से तीन बजे तक परीक्षा कराई गई। डीआईओएस ने बताया कि दोनों पालियों में केंद्रों पर 17 हजार 843 अभ्यर्थी आवंटित किए गए थे। सुबह में 16 हजार 745 व दोपहर में 1098 अभ्यर्थी आवंटित थे। बताया कि सुबह की पाली में 14 हजार 407 तो दोपहर की पाली में 925 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं सुबह की पाली में 2338 तो दोपहर में 173 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।