फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   251 center, two hundred and twenty five candidates

251 केंद्र, सवा दो लाख परीक्षार्थी

Wed, 25 Jan 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 25 Jan 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
251 center, two hundred and twenty five candidates
CBSE class X and class XII exams to now begin from March 9
नकल माफिया के मंसूबों पर पानी फेरते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 22003 छात्रों के दाखिले पर रोक लगा दी, जिसमें हाईस्कूल और इंटर दोनों के छात्र शामिल हैं। बोर्ड के इस फैसले से शिक्षा माफिया हतप्रभ हैं। वहीं सीधे दाखिला कराने वाले छात्र और उनके अभिभावक स्कूल और बोर्ड के दफ्तर का चक्कर लगा रहे। ऐसे में इस बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या पिछले साल से कम है। आगामी 16 मार्च से शुरू होेने वाली परीक्षा में जिले के कुल 251 परीक्षा केंद्रों पर इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 224710 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


वर्ष 2016 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 248713 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। परीक्षा के लिए कुल 383 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस वर्ष 2017 की परीक्षा के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का फार्म ऑनलाइन भरे जाने की वजह से किसी अन्य तरीके से फार्म नहीं भरा जा सका। इसकी वजह से बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष 22003 छात्र कम हो गए। छात्रों की संख्या कम हो जाने से केंद्रों की संख्या भी घट गया। वर्ष 2017 की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 351 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


 इन केंद्रों पर कुल 224710 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसमें हाईस्कूल के 127631 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट के 97079 परीक्षार्थी शामिल हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा कराने के लिए बोर्ड ने परीक्षा शुरू करने की तिथि चार फरवरी घोषित किया था लेकिन परीक्षा से पहले विधानसभा चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग ने परीक्षा की तिथि पर रोक लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में 11 मार्च को विधानसभा चुनाव संपन्न हो जाने के बाद 16 मार्च से परीक्षा कराने की तिथि बोर्ड ने घोषित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीपी सिंह ने बताया कि परीक्षा की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। निर्धारित तिथि पर शांतिपूवर्क परीक्षा संपन्न कराने की रणनीति तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed