{"_id":"60bce9da0d7b1666b67372fa","slug":"25-thousand-reward-on-kuntu-singh-wife-among-top-10-criminals-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: टॉप-10 अपराधियों में शामिल कुंटू सिंह की पत्नी सहित दो पर 25-25 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: टॉप-10 अपराधियों में शामिल कुंटू सिंह की पत्नी सहित दो पर 25-25 हजार का इनाम
Sun, 06 Jun 2021 09:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 06 Jun 2021 09:04 PM IST
सार
कुंटू सिंह की पत्नी वंदना सिंह व सहयोगी शिवप्रकाश धोखाधड़ी व जालसाजी के मामले में फरार चल रहे हैं। कुंटू सिंह अभी जेल में बंद है।
विज्ञापन
कुंटू सिंह की पत्नी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रदेश के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह की पत्नी वंदना सिंह व सहयोगी शिवप्रकाश पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। कुख्यात कुंटू सिंह डी-11 गैंग का लीडर है। वह सुर्खियों में तब आया, जब पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की हत्या हुई।
विज्ञापन
हत्याकांड के बाद से ही कुंटू जेल की सलाखों के पीछे है। उसके जेल में रहते हुए भी रंगदारी, हत्या, लूट व छिनैती जैसी घटनाएं उसके गैंग के लोग लगातार अंजाम दे रहे थे। जनवरी माह में ही लखनऊ में हुए मऊ जिले के मोहम्मदाबाद ब्लॉक के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अजीत सिंह की हत्या में भी कुख्यात कुंटू का नाम सामने आया था। इसके बाद ही कुंटू को दूसरे जनपद की जेल में स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने कुंटू की कई करोड़ की प्रापर्टी सीज की और पॉलिटेक्निक कॉलेज व महाविद्यालय को ध्वस्त कराया। इन विद्यालयों के कागजातों में मुखिया कुंटू की पत्नी व उसके सहयोगी शिवप्रकाश यादव रहे। जालसाजी कर मान्यता लेने के मामले में इन दोनों के खिलाफ आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बाद से ही वंदना सिंह व शिवप्रकाश यादव फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
लंबे समय से फरार चलने के कारण आजमगढ़ एसपी सुधीर कुमार सिंह ने रविवार को इन दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश की कवायद चल रही है। यदि गिरफ्तारी नहीं होती है तो कोर्ट से अनुमति लेकर इनके खिलाफ कुर्की आदि की भी कार्रवाई की जाएगी।