फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   25 thousand reward history sheeter arrested in encounter

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Tue, 10 Aug 2021 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
25 thousand reward history sheeter arrested in encounter
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
विज्ञापन

आजमगढ़ के बरदह थाने का टॉपटेन अपराधी है सूरज
संवाद न्यूज एजेंसी
ठेकमा (आजमगढ़)। बरदह थाने की पुलिस ने ठेकमा पीएचसी के पास रविवार की रात मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर सूरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से घायल अपराधी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद हुई है।
एसपी सिटी पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार की रात बरदह थाना पुलिस बक्सपुर के पास मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि अपराधी सूरज सिंह उर्फ रिक्की सिंह निवासी पारा गांव आने वाला है। इस पर पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद एक व्यक्ति बिना नंबर की बाइक से तम्मरपुर की तरफ से आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर पीएचसी ठेकमा से 200 मीटर पहले ही सूरज सिंह को घेर लिया गया। इस पर उसने ईंट भट्ठे के रास्ते मुड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन बाइक फिसल गई। इसके बाद उसने तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। इस दौरान पैर में गोली लगने से सूरज घायल हो गया। तब पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास से तमंचा, दो खोखे, कारतूस और बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन

---
बरदह थाने का टॉप टेन अपराधी है सूरज
आजमगढ़। एसपी सिटी पंकज पांडेय ने बताया कि सूरज बरदह थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह गिरोह बना कर हत्या, लूट, डकैती, चोरी, मूर्ति चोरी, रंगदारी मांगने की वारदात करता है। वह गिरोह का सरगना है। सूरज पर हत्या, लूट, छिनैती समेत दर्जनभर मुकदमे दर्ज हैं। वह बरदह थाने का टॉपटेन अपराधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed