फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused arrested from Lucknow for defrauding a person of 26.70 lakh via 'digital arrest'

Azamgarh News: डिजिटल अरेस्ट कर 26.70 लाख की ठगी में लखनऊ से आरोपी गिरफ्तार

Thu, 15 Oct 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested from Lucknow for defrauding a person of 26.70 lakh via 'digital arrest'
डिजिटल अरेस्ट कर 26.70 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने लखनऊ से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लखनऊ निवासी उमान अली (24) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और 1,770 रुपये नकद बरामद किए हैं। क्षेत्राधिकारी सदर कौस्तुभ त्रिपाठी ने बताया कि गंभीरपुर निवासी राधेश्याम यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अलग-अलग मोबाइल नंबरों से व्हाट्सएप कॉल कर कुछ लोगों ने खुद को सीआईओ अधिकारी बताया।
विज्ञापन

आरोपियों ने उनके बैंक खाते से गलत लेनदेन होने और उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होने की बात कहकर डराया। इसके बाद डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर उनसे 26 लाख 70 हजार रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। उन्होंने बताया कि मामले की विवेचना के दौरान जहांगीर आलम निवासी अमीनाबाद, लखनऊ को 20 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया गया था।

उसके बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उमान अली का नाम सामने आया। जांच में साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस टीम ने उसे लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया।
बताया कि आरोपी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लोगों को पुलिस और जांच एजेंसियों का अधिकारी बताकर झूठे मुकदमों में फंसाने का डर दिखाता था। गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर पीड़ितों को डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर उनके बैंक खातों से रकम ट्रांसफर कराई जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed