{"_id":"6acfd4f73bb82135730200f2","slug":"mission-shakti-campaign-reaches-112-gram-panchayats-and-wards-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-158860-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 112 ग्राम पंचायतों और वार्डों तक पहुंचा मिशन शक्ति अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 112 ग्राम पंचायतों और वार्डों तक पहुंचा मिशन शक्ति अभियान
विज्ञापन
मिशन शक्ति के तहत निजी स्कूल में बच्चों को जागरूक करती पुलिस। स्रोत-पुलिस
शारदीय नवरात्र और मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया।
जनपद के 26 थानों के अंतर्गत 112 ग्राम पंचायतों और वार्डों में कुल 190 कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें 4,429 महिलाएं एवं बालिकाएं और 1,898 पुरुष शामिल हुए। इस दौरान लोगों को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन, कानूनी अधिकारों और शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक यातायात एवं मिशन शक्ति के नोडल अधिकारी पंकज श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी लालगंज आस्था जायसवाल के पर्यवेक्षण में महिला बीट पुलिसकर्मियों ने स्कूलों, कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों, ग्राम पंचायतों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन
एंटी रोमियो स्क्वाड ने 2237 लोगों की जांच की
अभियान के तहत एंटी रोमियो स्क्वाड ने 137 स्थानों पर चेकिंग कर 2,237 व्यक्तियों की जांच की। इस दौरान दो अभियोग दर्ज कर संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 187 लोगों को चेतावनी दी गई। इसके अतिरिक्त 662 निजी टैक्सी और अन्य वाहनों की जांच कर सत्यापन किया गया। वहीं, यातायात पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर स्टंटबाजी करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 99 वाहनों का चालान किया। दो वाहनों से ब्लैक फिल्म भी उतरवाई गई। पुलिस के अनुसार, मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के लिए जागरूकता कार्यक्रमों के साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी जारी रहेगी।