{"_id":"6acfd57e28f992f1a5052368","slug":"mau-defeated-ghazipur-by-75-runs-team-reaches-semi-finals-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-158868-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मऊ ने गाजीपुर को 75 रन से हराया, सेमीफाइनल में पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मऊ ने गाजीपुर को 75 रन से हराया, सेमीफाइनल में पहुंची टीम
विज्ञापन
स्व. अटल बिहारी वाजपेयी टी-20 आजमगढ़ स्टेट चैंपियनशिप के तीसरे दिन मऊ ने गाजीपुर को 75 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। ग्रुप-ए से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली मऊ पहली टीम बनी।
मुकाबले का उद्घाटन भाजपा के पूर्व लालगंज जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मऊ ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 200 रन बनाए।
आकाश सिंह ने 46 गेंदों पर नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 73 रन बनाए, जबकि अमित यादव ने 50 रन का योगदान दिया। गाजीपुर की ओर से यश रघुवंशी और आदित्य कुशवाहा ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजीपुर की टीम 125 रन पर सिमट गई। जीशान अंसारी ने सर्वाधिक 38 रन बनाए। मऊ की ओर से बालकेश ने चार और रोहित यादव ने तीन विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। शानदार बल्लेबाजी के लिए आकाश सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।