फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   25 tasks will be done by running a campaign for 125 days

125 दिन तक अभियान चलाकर होंगे 25 कार्य

Sat, 20 Jun 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
25 tasks will be done by running a campaign for 125 days
आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 50 हजार करोड़ रुपये के गरीब कल्याण रोजगार अभियान का वीडियो कांफ्रेंसिंह के जरिए रिमोट से बिहार के खगड़िया जिले के ब्लॉक बेलदौर के गांव तेलिहार से शुभारंभ किया। इसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम राजेश कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव और सीडीओ आनन्द कुमार शुक्ला की उपस्थिति में किया गया। अभियान यूपी समेत बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, ओड़ीसा के 116 जिलों में लागू किया जा रहा है। अभियान में 25 कार्य कराए जाने के लिए चिह्नित किए गए हैं। 125 दिन तक अभियान चलाकर प्रवासी श्रमिकों को रोजगार से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गरीब कल्याण रोजगार अभियान से आपके आत्मसम्मान की सुरक्षा भी होगी और आपके श्रम से आपके गांव का विकास भी होगा। ग्राउंड पर काम करने वाले ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर इन सभी ने बहुत बेहतरीन काम किया है और ये सभी वाहवाही के पात्र हैं। गरीबों की जरूरतों को गरीब कल्याण अभियान से जोड़ा जाएगा। हर प्रकार के श्रमिकों को रोजगार दिया जाएगा। बहनों को एनआरएलएम के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाएगा, इससे हमारा गरीब मजदूर सशक्त बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed