{"_id":"68530bc7d06286629609e675","slug":"25-anganwadi-workers-issued-notice-of-termination-of-service-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-133149-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 25 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवा समाप्ति का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 25 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवा समाप्ति का नोटिस
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के विकास खंड अजमतगढ़ पर कार्यों में लापरवाही बरतने को लेकर 25 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया, उनके जवाब संतोषजनक नहीं रहा तो उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी। ब्लॉक परियोजना अधिकारी की बैठक में अनुपस्थित रहने पर 17 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस दिया गया। इससे पूरे बाल विकास परियोजना में हड़कंप मचा हुआ है।
सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बाल विकास पुष्टाहार में अब बिना ई-केवाइसी एवं फेश कैप्चर पोषण ट्रैकर के माध्यम से ही 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती और धात्री महिलाओं को पुष्टाहार दिया जाएगा। पोषाहार लीकेज को समाप्त करने की योजना बनाई गई है। इस पर डीएम के निर्देश पर दो दिन पहले ब्लॉक सभागार में समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ ब्लॉक परियोजना अधिकारी उमेश चंद्र पांडेय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 17 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुपस्थित पाई गईं। वह भी तब जब सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को घर-घर पहुंचा कर लाभार्थियों को लाभ दिया जाना है। बार-बार हिदायत के बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुपस्थित रहीं। 17 कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा गया है।
25 कार्यकर्ता लंबे समय से फेस ट्रैकर और ई-केवाइसी में निष्क्रीय रहीं
लंबे समय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से फेस ट्रैकर एवं ई-केवाईसी की प्रगति शून्य होने के कारण जिलाधिकारी के निर्देश पर 25 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त से पहले आखिरी नोटिस दिया गया। नोटिस बाल विकास परियोजना अधिकारी उमेश चंद्र पांडे ने जारी की। इससे हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
00
इन कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी
जिन कार्यकर्ताओं को आखिरी नोटिस जारी की गई। उसमें सरस्वती रस्तोगी, अनीता शर्मा, नीतू शर्मा, पुष्पा देवी, आशा देवी, सुषमा सिंह, विजय लक्ष्मी, सुनीता, शांति, विद्यावती, नसीमा, मम्मया भारती, सविता, अमलावती, सर्वेश, रीमादेवी, पुष्टम राय, आशा देवी,भाग्यवती, विमला देवी, रेशमा, सरिता देवी, रीता देवी आदि शामिल हैं।
00
कार्य में लापरवाही बरतने पर 17 कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस दी गई है। वहीं 25 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवा समाप्ति से पहले अआ खिरी नोटिस जारी किया है।
उमेश चंद पांडेय, बाल विकास परियोजना अधिकारी।