फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   2441 children appeared in the entrance examination of Navodaya Vidyalaya

नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 2441 बच्चे

Wed, 11 Aug 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
2441 children appeared in the entrance examination of Navodaya Vidyalaya
राजकीय बालिका इंटर कालेज से नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा दे कर निकलते बच्चें। - फोटो : AZAMGARH
सगड़ी। स्थानीय तहसील क्षेत्र स्थित नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश को लेकर बुधवार को प्रवेश परीक्षा का आयोजन जिला मुख्यालय पर बने छह केंद्रो पर की गई। इस परीक्षा में कुल 2441 बच्चों ने प्रतिभाग किया। सुबह 11.30 से 1.30 के बीच परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य एचएन पांडेय ने बताया कि प्रवेश परीखा को लेकर जिला मुख्यालय के छह विद्यालयों को केंद्र बनाया गया था। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए थे। कुल 3668 बच्चों ने प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। जिसमें 2441 बच्चों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। 1227 बच्चे अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि शिब्ली इंटर कालेज पर 953, जीजीआइसी पर 475, डीएवी इंटर कालेज पर 626, एसकेपी इंटर कालेज पर 302 ,अग्रसेन बालिका इंटर कालेज पर 379 और सर्वोदय पब्लिक स्कूल पर 933 परीक्षार्थी आवंटित किए गए थे। प्रत्येक केंद्र पर डायट के प्रवक्ता पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किए गए थे। जिला पर्यवेक्षक एडीएम (प्रशासन) नरेंद्र सिंह परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed