फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   22 lakhs grabbed in the name of getting job in railways in azamgarh

आजमगढ़: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर हड़प लिया 22 लाख, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Sun, 24 Apr 2022 12:28 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 24 Apr 2022 12:28 PM IST
सार

आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले कई युवकों ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने लगभग 22 लाख रुपये लिए और आज तक नौकरी नहीं दिला सका।

विज्ञापन
22 lakhs grabbed in the name of getting job in railways in azamgarh
नौकरी का झांसा देकर ठगी - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले कई युवकों ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने लगभग 22 लाख रुपये लिए और आज तक नौकरी नहीं दिला सका। इतना ही नहीं नौकरी के लिए पैसा देने वाले जब अपना पैसा वापस मांगने लगे तो उन्हें जानमाल की धमकी दी जाने लगी।

विज्ञापन


थाने पर तहरीर देने पर सुनवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर शनिवार को धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत किया गया। अतरौलिया थाना के मदनपट्टी गांव निवासी ओम नरायन ने बताया कि गांव के ही सुनील ने नवंबर 2019 में रेलवे की नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये की डिमांड किया।
विज्ञापन


उसने यह भी बताया कि बृजलाल निषाद व सुनील निषाद ने पहले ही आधा-आधा पैसा लगभग तीन-तीन लाख रुपये दे दिए है। जिनका ज्वाइनिंग लेटर भी आने वाला है। जिस पर ओमनरायन भी पैसा देने को तैयार हो गया। वीरेंद्र प्रताप शर्मा हजरतगंज लखनऊ के खाते में उसने नौ जनवरी 2020 को चार लाख रुपये ट्रांसफर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बृजलाल निषाद का पैसा दो किश्तो में 1.3 लाख व 2.10 लाख रुपये जमा हुआ था। शेष छह लाख रुपये बृजलाल ने तीन बार में नकद दिया। इसके बाद सुनील ने सितंबर 2020 में उसे ट्रेनिंग के नाम पर कोलकाता के निहाठी में रखा। बिहार प्रांत के छपरा में रेलवे के अस्पताल में कुछ दिन काम कराया। बाद में ग्रुप सी के पद टीसी का प्रमाणित आईकार्ड उपलब्ध कराया गया।

इसके बाद 14 अप्रैल 2021 डाक के माध्यम से ज्वाइनिंग लेटर प्राप्त कराया गया। ज्वाइनिंग लेटर लेकर जब वह काम के स्थल पर पहुंचा तो उसे अपने साथ ठगी होने का पता चला। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जब उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और न्यायालय के आदेश में शनिवार को धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed