फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   22 arrested, eight absconding for breaching the notice of TET exam

टीईटी परीक्षा की सुचिता भंग करने में 22 गिरफ्तार, आठ फरार

Tue, 25 Jan 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
22 arrested, eight absconding for breaching the notice of TET exam
रानी की सराय। शिक्षक पात्रता परीक्षा की शुचिता भंग करने के आरोप में पुलिस ने 22 लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि आठ फरार हैं। मामले में 48.50 लाख के चेक और 2.70 लाख रुपये बरामद हुए हैं। बरामद रुपये नकल कराने के लिए परीक्षार्थियों से वसूले गए थे। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में ही इसकी आशंका जताते हुए खबर प्रकाशित की थी। अब उसकी पुष्टि हो गई।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने सोमवार को रानी की सराय थाने पर बताया कि इस मामले में कुल 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें वेद प्रकाश यादव निवासी भदुली थाना सिधारी, सूर्य प्रकाश यादव, धर्मेंद्र यादव निवासी आजमपुर थाना कंधरापुर, देवेंद्र यादव निवासी अराजी अजगरा थाना रौनापार, सहर्ष उर्फ गोल्डी राय निवासी कुकुडीपुर थाना मुबारकपुर, हरेंद्र यादव निवासी घर्शन थाना कंधरापुर, धर्मेंद्र निवासी देवड़ा दामोदरपुर थाना कंधरापुर, कमलेेश कुमार निवासी हरैया थाना कोतवाली जीयनपुर, तारा सिंह पटेल निवासी दाउदपुर थाना रानी की सराय, प्रशांत राय निवासी श्रीकांतपुर थाना कंधरापुर, इंद्रेश निवासी आहोपट्टी थाना कोतवाली, हरेंद्र यादव निवासी सेठवल थाना रानी की सराय, अरविंद कुमार यादव निवासी खलीलाबाद थाना रानी की सराय, नीरज कुमार सक्सेना निवासी ज्वालानगर थाना सिविल लाइंस जिला रामपुर, रविंद्र याव निवासी पनवड़िया थाना सिविल लाइन जिला रामपुर, सारिक जावेद, अर्शी पत्नी सारिक, जफर खान, साजिदा पत्नी जफर खान निवासी सहबागेट थाना कोतवाली जिला रामपुर, जितेंद्र सिंह निवासी अहमद नगर थैगा थाना सिविल लाइन जिला रामपुर, नाजिया निवासी बजरियाखान जिला रामपुर, अरविंद गुप्ता निवासी राजद्वारा थाना कोतवाली जिला रामपुर शामिल हैं। वहीं, मुकेश राय निवासी मानपुर थाना बिलरियागंज, सुनील यादव निवासी आहोपट्टी थाना कोतवाली, तुषार सिंह प्रबंधक देवदास इंटर कालेज जहानागंज, धीरज राय कर्मचारी विपलव विक्रम राय महिला महाविद्यालय हरैया जीयनपुर, धर्मेंद्र निवासी हाजीपुर बम्हौर थाना मुबारकपुर, अनंत कुमार निवासी हीरापट्टी थाना कोतवाली, सिकंदर यादव निवासी प्रबंधक महात्मा इंटर कालेज सेठवल रानी की सराय, जगजीवन अध्यापक हरश्चिंद्र इंटर कालेज कंधरापुर फरार चल रहे है। एसपी ने बताया कि 48.50 लाख के चेक और 2.70 लाख नकदी बरामद हुई है। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार व अपने पीआरओ को मामले का पर्दाफाश करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए 20 हजार का इनाम देने का एलान किया है। गौरतलब है कि अमर उजाला ने सोमवार के अंक में ‘49 लाख बरामद, डेढ़ दर्जन हिरासत में’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed