फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   22 affected schools closed

Azamgarh News: बाढ़ प्रभावित 22 विद्यालय बंद

Tue, 13 Aug 2024 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
22 affected schools closed
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी का जलस्तर तीन दिनों तक बढ़ने के बाद अब घटने लगा है। विद्यालयों में पानी भरा है। इसे देखते हुए हरैया विकास खंड के 22 विद्यालयों को बंद कर दिया गया है। शिक्षक अब लोगों को बाढ़ के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और संचारी रोगों के बचाव के उपाय बताएंगे।
विज्ञापन


घाघरा नदी का जलस्तर तीन दिनों तक बढ़ने के बाद सोमवार को बदरहुंआ में 10 सेमी तो डिघिया में चार सेमी घटा है। जलस्तर घटने के बाद भी नदी खतरा बिंदु से ऊपर बह रही है। क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी घुसा हुआ है। नदी का जलस्तर घटने से खतरा टलने की बात कही जा रही है। तहसील क्षेत्र के चक्की, देवारा खास राजा, करीब 25 बस्तियां देवारा खास राजा की, शाहडीह, बांका, बुढ़नपट्टी, भदौरा, मानिकपुर, सोनौरा, सहित दर्जनों गांवों के लोग प्रभावित हुए हैं। खेतों में बाढ़ का पानी भरने से किसानों की फसल खराब होने की आशंका बनी हुई है। हाजीपुर गांव की पुलिया बाढ़ के पानी में डूब गई है। इससे आवागमन बाधित हो गया है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए एसडीएम सगड़ी नरेंद्र गंगवार, तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दुबे बाढ़ क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ से अभी कोई खतरा नहीं है। बाढ़ नियंत्रण में है। प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया जा रहा है। हर संभव मदद की जाएगी। नावों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। जिस गांव में जरूरत होगी, वहां नावें लगा दी जाएंगी। खंड शिक्षा अधिकारी हरैया अशोक कुमार राय ने बताया कि बाढ़ क्षेत्र के सभी 22 विद्यालय बंद कर दिए गए हैं। प्रभावित गांवों के विद्यालयों के शिक्षकों को महुला गढ़वाल बांध पर लगाया गया है। बंधे पर उनकी ड्यूटी होगी। बच्चों के अभिभावकों को जागरूक करने के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। ये लोगों को संचारी रोगों व बाढ़ से बचने के उपाय बताएंगे। रोशनगंज ढाले पर सत्य प्रकाश राय शिक्षक, हैदराबाद में पवन सिंह, इस्माइलपुर में रमेश व राधेश्याम, बलिया में सूर्यभान, अभ्भनपट्टी में रामधारी, सुभाष यादव, राम बहादुर, सतेंद्र राय, हाजीपुर ढाले पर कौशल सिंह, सोनौरा ढाले पर मनोज सिंह और मनीष सिंह आदि शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


बाढ़ से 2069 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

लाटघाट। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बाढ़ क्षेत्र के 22 विद्यालयों को बंद करा दिया है। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले 2069 बच्चों की शिक्षा बाधित है। प्राइमरी स्कूल भदौरा, प्राइमरी स्कूल देवारा खास राजा बगहवा, जूनियर हाईस्कूल बगहवा में पानी भर गया है। बाढ़ के कारण ग्रामीणों के समक्ष पशुओं के चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदरहुंआ में 10 तो डिघिया में चार सेमी घटी घाघरा
लाटघाट। महुला गढ़वल बांध पर स्थित बदरहुंआ नाले पर रविवार की शाम नदी का जलस्तर 72.48 मीटर से सोमवार को 10 सेमी घटकर 72.38 मीटर हो गया। वहीं डिघिया नाले पर 71.47 मीटर से 04 सेमी घटकर 71.43 मीटर हो गया। बदरहुंआ में नदी का खतरा बिंदु 71.68 मीटर तो डिघिया में नदी का खतरा बिंदु 70.40 मीटर है। दोनों ही गेजों पर नदी घटन के बाद भी खतरा बिंदु से ऊपर बह रही है। नदी में विभिन्न बैराजों से तीन लाख 24 हजार 899 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed