फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नार्थ जोन की रैकिंग में कटघर लालगंज को 13वां स्थान

नार्थ जोन की रैकिंग में कटघर लालगंज को 13वां स्थान

Fri, 08 Mar 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
नार्थ जोन की रैकिंग में कटघर लालगंज को 13वां स्थान
आजमगढ़। स्वच्छता सर्वेक्षण-2019 में एक लाख से कम जनसंख्या वाले निकायों की रैंकिंग भी जारी कर दी गई है। इसमें नार्थ जोन में जनपद की नगर पंचायत कटघर लालगंज ने 13वां स्थान हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। मजे की बात ये है कि सूची में इससे ऊपर पूर्वांचल के एक भी निकाय नहीं है। इसके साथ ही बिलरियागंज को 21वां, मुबारकपुर पालिका को 26वां, महाराजगंज को 31वां,अजमतगढ़ को 36वां, फूलपुर को 47वां, सरायमीर को 88वां, निजामाबाद को 109वां, अतरौलिया को 152वां, मेंहनगर को 245वां, माहुल को 259वां स्थान मिला है। रैंकिंग में एक लाख से कम जनसंख्या वाले कुल 590 निकाय शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण-2019 में आजमगढ़ पालिका को देश के 4238 शहरों में 157वां स्थान मिला है। प्रदेश रैंकिंग की बात करें तो सूबे में उसका स्थान 17वां हैं। इसके साथ ही हाउसिंग एवं अर्बन अफेयर्स मंत्रालय की ओर से एक लाख से कम जनसंख्या वाले नार्थ जोन के निकायों की रैंकिंग भी जारी की गई है। इसमें प्रदेश स्तर पर कठघर लालगंज ने 2505.77 अंकों के साथ 13वां स्थान हासिल किया है। ये उपलब्धि 590 निकायों मनें हासिल हुई है। नगर पंचायत बिलरियागंज को 2456.65 अंकों के साख 21वां, नगर पालिका परिषद मुबारकपुर को 2390.54 अंकों के साथ 26वां, नगर पंचायत महाराजगंज को 23.5644 अंकों के साथ 31वां और नगर पंचायत अजमतगढ़ को 2334.93 अंकों के साथ 36वां स्थान प्राप्त हुआ है। फूलपुर को 2237.18 अंकों के साथ 47वां स्थान मिला है। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को बधाई दी है। साथ ही रैकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए अभियान के रूप में कार्य किए जाने की अपील की है।
विज्ञापन

निकाय में खुशी, ट्राफी देकर किया गया सम्मानित
लालगंज। पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना में चयनित कटघर लालगंज को स्वच्छ सर्वेक्षण-2019 में 13वां स्थान मिलने पर कार्यालय पर चेयरमैन विजय सोनकर की अध्यक्षता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कटघर लालगंज नगर पंचायत को मंडल स्तर पर प्रथम, प्रदेश स्तर पर 13वां, नार्थ जोन के सात राज्यों में 21वें स्थान मिलने पर खुशी जताई गई। सभासद मिन्ता सोनकर, नन्दन जयसवाल, रिंकू सोनकर, गौरव मोदनवाल, कृष्ण कुमार मोदनवाल, सुनील सोनकर, राजू, विजय को माल्यार्पण कर व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। प्रोत्साहन समिति के अध्यक्षों हरदेव शंकर, राम आसरे, अमृतलाल, अरूण को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। सफाई नायक चंद्रमणि यादव, सभाजीत, रिंकू यादव, नागेंद्र सोनी, राधेश्याम यादव, सिराज अहमद, बुद्धू राम, नागेंद्र, शाह आलम, जयनाथ, नंदलाल, अमरजीत, जाफर, किशोरी, अरविंद कुमार आदि भी सम्मानित हुए। चेयरमैन विजय कुमार सोनकर ने कहा कि क्षेत्र की जनता व नगर के अधिकारीयों व कर्मचारियों के सहयोग से नगर पंचायत कटघर लालगंज को स्वच्छ और सुंदर बनाया है। ओमप्रकाश श्रीवास्तव, अनुज श्रीवास्तव, संजय जयसवाल, यशवंत साहू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed