फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   फरिहा बाजार में लगी चौपाल

फरिहा बाजार में लगी चौपाल

Sun, 20 Jan 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
फरिहा बाजार में लगी चौपाल
फरिहा। सपा की ओर से समाजवादी विकास विजन और सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत रविवार को फरिहा बाजार में चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री दुर्गाप्रसाद यादव रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व विधायक आदिल शेख ने की। चौपाल में पार्टी नेताओं ने सपा सरकार के कार्यों को गिनाते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। नेताओं ने कहा कि झूठ बोलकर सरकार बनाने वाले अब सपा और बसपा के गठबंधन से काफी परेशान हैं। मुख्य अतिथि दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा पिछड़ा वर्ग और दलितों की बदौलत सरकार बनाकर अब उन्हीं को धोखा दे रही है। केंद्र और राज्य की दोनों सरकारें बुरी तरह से फेल साबित हुई हैं। पूर्व विधायक आदिल शेख ने कहा कि अखिलेश यादव और मायावती के नेतृत्व में केंद्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी। शाहिद प्रधान ने कहा कि देश और प्रदेश में भ्रष्टाचार व्याप्त है। सपा नेता रामा विश्वकर्मा ने बताया कि सपा की सरकार में जितना विकास हुआ है, उसका एक भी हिस्सा भाजपा के कार्यकाल में नहीं हुआ है। इस दौरान अबू ओबैदा, प्रदीप यादव, शाहिद प्रधान, जावेद आलम, बदायूं जमा चकिया, इसरार प्रमुख आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


समाजवादी विजन की खबर का जोड़.....
अतरौलिया। समाजवादी विकास विजन के तहत रविवार को सामाजिक न्याय कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्र के गोरहरपुर, गंगापुर, हैदरपुर, अकबेलपुर, हैदरपुर खास सहित कई गांव में किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जो भी वादा जनता से किया गया था एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। भाजपा के लोगों द्वारा भ्रष्टाचार खत्म करने की बात की गई थी लेकिन भ्रष्टाचार और भी बढ़ गया है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं अपराध पर इनका कोई भी अंकुश नहीं है। इस मौके पर राधेश्याम यादव, कमला यादव, कन्हैया गौड़, पप्पू, रंपत निषाद, रोहित, महेंद्र यादव, आशीष सोनकर, पिंटू यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed