फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   निरीक्षण में सोते मिले गुरूजी, हुए निलंबित

निरीक्षण में सोते मिले गुरूजी, हुए निलंबित

Wed, 26 Dec 2018 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण में सोते मिले गुरूजी, हुए निलंबित
आजमगढ़। बेसिक शिक्षाधिकारी ने बुधवार को परिषदीय विद्यालय के एक और शिक्षक को निलंबित कर दिया। निलंबित किया गया शिक्षक खंड शिक्षाधिकारी के औचक निरीक्षण के दौरान विद्यालय में सोते हुए मिले थे। खंड शिक्षाधिकारी के आख्या के आधार पर बेसिक शिक्षाधिकारी ने उनके निलंबन की कार्रवाई की। शिक्षा क्षेत्र तरवां के खंड शिक्षाधिकारी ने बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय भंवरपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय पर तैनात सहायक अध्यापक रामपलट यादव विद्यालय के एक कक्ष में सोते हुए पाए गए। इस पर खंड शिक्षाधिकारी ने जब उन्हें उठाया और शैक्षणिक कार्य करने को कहा तो वे भड़क उठे और खंड शिक्षाधिकारी के साथ दुर्व्यवहार किया। इस पर खंड शिक्षाधिकारी ने अपनी आख्या बीएसए को प्रेषित कर दिया। जिसके आधार पर बीएसए देवेंद्र कुुमार पांडेय ने सहायक अध्यापक रामपलट यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। इसके साथ ही निलंबन की अवधि में रामपलट को खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय तरवां से संबद्घ करते हुए नियमित उपस्थिति भी दर्ज कराने का निर्देश दिया। इस प्रकरण की जांच के लिए खंड शिक्षाधिकारी मेंहनगर को जांच अधिकारी नामित करते हुए 15 दिनों मं जांच पूरी कर आख्या देने का निर्देश भी बीएसए ने दिया।
विज्ञापन


विद्यालय में गंदगी पर प्रधानाध्यापक का रोका वेतन
आजमगढ़। खंड शिक्षाधिकारी तरवां की संस्तुति पर बेसिक शिक्षाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने प्राथमिक विद्यालय भंवरपुर के प्रधानाध्यापक संजय कुमार पांडेय का वेतन रोकने का आदेश दिया। बीएसए ने बताया कि विद्यालय पर गंदगी की कई बार ग्रामीणों ने शिकायत की थी। जिस पर प्रधानाध्यापक को व्यवस्था में सुधार का निर्देश भी जारी हुआ था। बुधवार को खंड शिक्षाधिकारी ने विद्यालय का निरीक्षण किया तो स्थिति जस की तस पाई गई। निर्देश के बाद भी प्रधानाध्यापक ने साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं लाया था। खंड शिक्षाधिकारी की आख्या पर प्रधानाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेश तक अवरुद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed