फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पिछड़ों को संगठित करने के लिए बूथ स्तर तक होगा इकाइयों का गठन

पिछड़ों को संगठित करने के लिए बूथ स्तर तक होगा इकाइयों का गठन

Mon, 19 Nov 2018 11:03 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
पिछड़ों को संगठित करने के लिए बूथ स्तर तक होगा इकाइयों का गठन
आजमगढ़। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय संयोजक और उत्तर प्रदेश के प्रभारी अनिल सैनी ने कहा कि कांग्रेस को छोड़कर सभी दलों ने पिछड़ों की उपेक्षा की है। भाजपा ने 2014 में झूठ बोलकर सत्ता हथिया ली। कांग्रेस पार्टी मोदी के इस काले चिट्ठे को बेनकाब करेगी। पूरे देश में ओबीसी समाज को जोड़ने के लिए पार्टी ने उनको जिम्मेदारी दी है। अब तक 25- 26 जिलों में जनसंपर्क कर लिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछड़ी जातियों के लोग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। पार्टी उन्हें लामबंद करने के लिए प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक की इकाइयों का गठन करेगी। इसी माह ये काम शुरू कर दिया जाएगा। मुरादाबाद जिले से इसकी शुरुआत होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी में पिछड़ों को काफी सम्मान मिलेगा। सभी जिलों में सम्मेलन कर उनकी एकजुट किया जाएगा। कहा कि 2014 में मोदी सरकार ने लोगों को रोजगार देने के नाम पर झूठ बोला। प्रदेश में भी सरकार बनी। डेढ़ साल से अधिक समय हो गया यहां गुंडाराज बढ़ा, बेरोजगारी बढ़ी, नौकरशाही अनियंत्रित हुई। उन्होंने 19 नवंबर को इंदिरा गांधी की जयंती पर उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। पिछड़े वर्ग के 28 जिलों के प्रभारी राम गणेश प्रजापति, जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed