फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में लापरवाही, डीएम के ओएसडी निलंबित (महत्वपूर्ण)

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में लापरवाही, डीएम के ओएसडी निलंबित (महत्वपूर्ण)

Sat, 21 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में लापरवाही, डीएम के ओएसडी निलंबित (महत्वपूर्ण)
आजमगढ़। डीएम के ओएसडी वीरेंद्र कुमार मिश्रा को प्रधानमंत्री का कार्यक्रम की जानकारी देने में लापरवाही बरतने पर कमिश्नर ने निलंबित कर दिया है। जनपद में पूर्वांचल एक्सप्रेस के शिलान्यास को लेकर प्रधानमंत्री के आने आने की मौखिक जानकारी मिलने के बाद से जिला स्तरीय अधिकारियों की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई थी। इसके बाद भी इतने महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरती गई। प्रधानमंत्री के आने का कार्यक्रम जिलाधिकारी के आवास पर सात जुलाई को 7.35 मिनट पर आ गया था। डीएम के ओएसडी वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने इसे रिसीव किया था। इसके बाद भी उन्होंने इसके बारे में जिलाधिकारी को जानकारी नहीं दी। आठ जुलाई को एसपी की ओर से डीएम को इस बारे में पता चला। इसके बाद उन्होंने ओएसडी से इस बारे में जानकारी ली तो उन्होंने कार्यक्रम उपलब्ध कराया। जिलाधिकारी ने मामले ओएसडी वीरेंद्र कुमार मिश्रा से स्पष्टीकरण तलब किया। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने कार्रवाई की संतुति कर कमिश्नर को रिपोर्ट भेज दी। कमिश्नर जगतराज ने शनिवार को ओएसडी वीरेंद्र कुमार मिश्रा को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed