{"_id":"5af490ce4f1c1b87098b9044","slug":"21525977294-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल और सहायक टावर कंपनी के विरोध निकाली बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल और सहायक टावर कंपनी के विरोध निकाली बाइक रैली
Updated Fri, 11 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। भारत सरकार निगम लिमिटेड को बचाने और सहायक टावर कंपनी बनाए जाने के विरोध में चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी जन अभियान के क्रम में गुरुवार को बीएसएनएल कर्मचारियों ने शहर में बाइक रैली निकाली। बाइक रैली बीएसएनएल कार्यालय से शुरू होकर कलेक्ट्रेट, सिविल लाइंस होते हुए कार्यालय पर आकर समाप्त हुई।
कलेक्ट्रेट चौराहे और रोडवेज पर नुक्कड़ सभा में बीएसएनएल इंपलाइज यूनियन के जिला सचिव आनंद कुमार सिंह ने कहा कि सरकार बीएसएनएल को प्राइवेट हाथों में देना चाहती है। जिसका कर्मचारी पूर्णरूप से विरोध करते हैं। यह फैसला हम स्वीकार नही करेंगे। एसएनईए के जिला सचिव अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ धोखा कर रही है। जबतक इसका कोई निष्कर्ष नहीं निकलता हम कर्मचारी अपने आंदोलन को और तेज करेंगे। राष्ट्रव्यापी जन अभियान से अगर सरकार नहीं चेतती है तो आगे की रणनीति बनाकर आंदोलन किया जाएगा। यह अभियान 11 मई तक चलेगा। इस मौके पर एनएफटीई के जिला सचिव हरिदरश राय, सुनील सिंह, यशवंत सोनकर, एसपी सिंह, प्रथमानंद सिंह, हरिश्चंद्र गिरि, प्रशांत यादव, आरके यादव, तौफिक आलम, रमाकांत यादव, सुनील चौहान आदि उपस्थित थे।