फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   13 सदस्य पदों के लिए 16 ने किया नामांकन

13 सदस्य पदों के लिए 16 ने किया नामांकन

Tue, 17 Apr 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
13 सदस्य पदों के लिए 16 ने किया नामांकन
आजमगढ़। जिला सहकारी विकास संघ लिमिटेड एवं विशेष केंद्रीय सहकारी समितियों के प्रबंध कमेटी के सदस्यों के चुनाव को लेकर इन दिनों निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है। कलेक्ट्रेट स्थित पीएसीएफ भवन पर मंगलवार को नामांकन का कार्य संपन्न कराया गया। सदस्यों के 13 पदों के लिए कुल 16 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

प्रबंध कमेटी के सदस्य पदों के चुनाव की प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू हुई है। 11 को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया था। 13 अप्रैल को आपत्ति दाखिल हुई थी। अपत्तियों के निस्तारण के पश्चात 16 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित हुई। मंगलवार को सदस्यों के 13 पदों के लिए नामांकन की कवायाद प्रभारी अधिकारी विकास वर्मा की देख रेख में पीसीएफ भवन में संपन्न कराया गया। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे हुए नामांकन के दौरान 13 पदों के लिए कुल 16 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। प्रभारी अधिकारी ने बताया कि 18 अप्रैल को सुबह दस बजे से एक बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। एक बजे से चार बजे के बीच वैध नामांकनों का प्रदर्शन होगा। 19 अप्रैल को सुबह दस बजे से एक बजे तक नाम वापसी के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। इसी दिन एक से चार बजे के बीच चुनाव चिन्ह आवंटन के साथ ही प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी कर दी जायेगी। आवश्यक होने पर 24 अप्रैल को सुबह 9 बजे से 3 बजे तक मतदान कराया जायेगा और उसके पश्चात मतगणना करा कर परिणाम घोषित कर दिया जायेगा। सदस्य पद के निर्वाचन के पश्चात 25 अप्रैल को सभापति, उपसभापति और अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का निर्वाचन संपन्न कराया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed