{"_id":"5a60e9bd4f1c1b91268b5122","slug":"21516300733-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास निर्माण में गड़बड़ी पर सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास निर्माण में गड़बड़ी पर सचिव निलंबित
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। बिलरियागंज ब्लॉक में सचिव की शिथिलिता से 25 प्रधानमंत्री ग्रामीण आवासों का कार्य बाधित पाया गया था। कमिश्नर ने डीडीओ को सेक्रेटरी सत्या प्रकाश के खिलाफ आरोप पत्र तैयार कर निलंबित करने के निर्देश दिए थे। डीडीओ ने सचिव को निलंबित कर दिया है।
बिलरियागंज ब्लाक में सचिव के कारण 25 प्रधानमंत्री ग्रामीण आवासों का कार्य बाधित था। ये आवास पचखोरा, बर्जी और भवनपुर में बन रहे हैं। बार-बार चेताने के बाद भी सेक्रेटरी की ओर से दूसरी किश्त जारी नहीं की जा रही थी। सुधार नहीं किया जा रहा था। बीडीओ ने इसकी शिकायत मुख्य विकास अधिकारी से भी की थी। बुधवार को कमिश्नर ने ग्राम्य विकास और पंचायती राज विभाग के कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान डीडीओ को कर्मचारी के खिलाफ आरोप पत्र तैयार कर निलंबित करने के निर्देश दिए थे। जिला विकास अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि सेक्रेटरी सत्या प्रकाश की शिकायत बीडीओ की ओर से भी की गई थी। कमिश्नर ने भी सस्पेंड करने के निर्देश दिए थे। इस पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है।