{"_id":"5a26dcb84f1c1b9e678bfd63","slug":"21512496312-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया गया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया गया जागरुक
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नारी सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को पुलिस की तरफ से क्षेत्र के विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सलाह दी गई कि किसी भी घटना के समय पुलिस की कौन-कौन सी हेल्पलाइन का प्रयोग करते हुए उसका लाभ लिया जा सकता है।
शहर के चिल्ड्रेन कॉलेज में मंगलवार को एसपी ट्रैफिक तारिक मोहम्मद की अध्यक्षता में नारी सुरक्षा सप्ताह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से महिला-सुरक्षा एवं नारी सशक्तीकरण के उद्देश्य से चलाई जा रही तमाम सरकारी योजनाओं से छात्राओं को अवगत कराया गया। साथ ही महिला पावर लाइन 1090, एंटी रोमियो स्क्वायड, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, ट्यूटर सेवा सहित महिलाओं से संबंधित अन्य सुरक्षा-टिप्स भी दिए गए। इसी क्रम में तरवां थाना क्षेत्र के सीबीइंटर कालेज में एसओ तरवां कृष्ण मोहन सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद कालेज की छात्राओं को थानाध्यक्ष ने उनके अधिकार बताया। उन्होंने कहा की छात्राओं को अपने सम्बंधित अधिकारों का ज्ञान होना चाहिए । शासन की तरफ से तमाम तरह के हेल्पलाइन हैं जिसका वह विषम परिस्थितियों में उपयोग कर सकती हैं। इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ श्रीप्रकाश सिंह, दीपक सिंह, भीम राय, सूर्यबली सिंह आदि लोग मौजूद रहे। इसीक्रम में एसओ रौनापार राकेश सिंह ने नैनीजोर व गंगा गौरी महाविद्यालय में जाकर छात्राओं को जरुरी जानकारियां दी। तो मेंहनगर थानाध्यक्ष चंद्रभाष्कर द्विवेदी की तरफ से क्षेत्र के ग्राम समाज पीजी कॉलेज में जाकर छात्राओं को जानकारी दिया।आशीष तिवारी
सगड़ी में मंगलवार को जीयनपुर कोतवाली पुलिस द्वारा गांधी पीजी कालेज मालटारी और मथुरा राय महिला महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया। जीयनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने छात्र और छात्राओं को प्रोत्साहित किया कि महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं का विरोध करने की बात कही। महिला कांस्टेबिल मनोरमा देवी ने महिलाओं को आत्म सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित करने पर बल दिया। इस मौके पर श्री गांधी पीजी कालेज के प्राचार्य डा. रामअवध सिंह यादव, डा. हसीन खान और मथुरा राय महिला महा विद्यालय की प्रधानाचार्य आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
वहीं सठियांव में आरके ग्रुप आफ इंस्ट्टीयूट के फार्मेसी कालेज सठियांव में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एसपी ट्रैफिक मुहम्मद तारिक अनवर ने फार्मेसी, बीटीसी और इंस्टीट्यूट की छात्राओं को सुरक्षा के टिप्स दिए। उन्होंने घरेलू हिंसा की शिकार महिला और घरेलू हिंसा के अंतर्गत आने वाले अपराधिक प्रवृत्तियों के बारे में जानकारी दी और सरकार द्वारा चलाई जा रही घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 की जानकारी दी। थानाध्यक्ष मुबारकपुर अनुप शुक्ला ने सलाह दी पर्स में मिर्च पाउडर रखें। संचालक प्रेम प्रकाश ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन को पूरी तन्मयता से काम करना चाहिए। अध्यक्षता थानाध्यक्ष मुबारकपुर अनुप कुमार शुक्ला और संचालन वंदना सिंह ने किया। इस मौके पर डा. राज कुमार गुप्ता, बबिता सिंह, अनीता सिंह, विशाल यादव उर्फ मोनू, सुनीता, संगीता, बंदना, अर्चना, राजेश आदि उपस्थित थे। ब्यूरो