फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   छात्रवृति का डाटा फीडिंग ने करने पर होगी सख्त कार्रवाई

छात्रवृति का डाटा फीडिंग ने करने पर होगी सख्त कार्रवाई

Wed, 30 Aug 2017 05:47 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
छात्रवृति का डाटा फीडिंग ने करने पर होगी सख्त कार्रवाई
आजमगढ़। मंडलायुक्त के रविंद्र नायक की अध्यक्षता में मंगलवार को कैंप कार्यालय में दशमोत्तर छात्र वृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति से सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें मंडलायुक्त छात्रवृत्ति की डाटा फीडिंग को लेकर काफी गंभीर दिखे। उन्होंने डाटा फीडिंग न करने वाले कालेजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि मास्टर डाटा में फीडिंग का कार्य बुधवार तक पूर्ण नहीं हो पाता है तो छात्र/छात्राओं के नुकसान की भरपाई संबंधित कालेज से किया जाए। ऐसे मामले में आवश्यकतानुसार अनुसूचित जाति /जनजाति अधिनियम के तहत मुकदमा भी दर्ज कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी के बाहर रहने पर संबंधित जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक उनके कार्यों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने तीनों जनपद के जिलाधिकारियों को इस आशय का एसएमएस प्रेषित कराया कि निर्धारित तिथि तक जिन कालेजों की मास्टर डाटा फीडिंग नहीं होती है तो उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनकी मान्यता समाप्ति और एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाए। मंडलायुक्त ने बलिया के राजकीय आईटीआई की फीडिंग अपूर्ण पाए जाने पर नाराजग़ी जाहिर करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि एक दिन का समय शेष बचा है यदि इस दौरान कार्य पूरा नहीं किया जाता है तो जिस स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बरती गई ै उसका पूर्ण विवरण उपलब्ध कराएं। मंडलायुक्त ने कहा कि छात्रों का अहित किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, इसलिए पूर्ण रूप से सिविल दायित्वों को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करें। इस अवसर पर उप निदेशक समाज कल्याण जितेंद्र सिंह, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डा.केके तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार, बलिया अमरनाथ राय सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed