फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   फूलन सेना ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

फूलन सेना ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Tue, 25 Jul 2017 11:54 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
फूलन सेना ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
सगड़ी (ब्यूरो)। पूरे प्रदेश में शराब बिक्री पर पाबंदी लगाने, जहरीली शराब कांड में मृतकों को पांच-पांच लाख मुआवजा देने आदि मांगों को लेकर फूलन सेना ने सगड़ी तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम सगड़ी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

फूलन सेना के जिला संयोजक भीमराज साहनी ने कहा कि बिहार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश से भी शराब पर पूर्ण पाबंदी लगाई जाय। जहरीली शराब से मरे लोगों को पांच-पांच लाख रुपये देने की मांग की। फूलन सेना की मंडल अध्यक्ष रमेश निषाद ने कहा कि देवारांचल में हर साल बाढ़ में हजारों घर डूब जाते हैं। लोग खानाबदोश जिंदगी बिताते हैं। लेकिन सरकार इनके स्थाई समाधान पर ध्यान नहीं दे रही है। फूलन सेना ने कहा कि यदि हमारी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो वे वृहद आंदोलन को बाध्य होंगे। धरने में हरैया ब्लॉक के अध्यक्ष गुलाब निषाद, फूलन सेना के अजमतगढ़ नगर अध्यक्ष सत्यदेव निषाद, भीमराज, राजेश निषाद, नंदलाल, छोटे लाल साहनी, सुमित्रा, देवंती, लालमुनि, मंशा, चंद्रबली, रमायन चौहान, राजी, फूलमती, इंद्रावती, चंद्रावती, बहादुर निषाद, योगेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


फूलन देवी की मनाई गई पुण्यतिथि
आजमगढ़। फूलन सेना के तत्वावधान में मंगलवार को अंबेडकर पार्क में फूलन देवी की पुण्यतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामबरन निषाद की अध्यक्षता में मनाई गई। पदाधिकारियों ने स्व. फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष ने फूलन देवी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज के उत्थान के लिए बहुत कार्य किया, गरीबों, पिछड़ों को न्याय दिलाने का काम किया। हम सभी आज उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लें कि शोषण और उत्पीडऩ के विरुद्ध लड़ाई लड़कर गरीबों को अधिकार दिलाने का काम करेंगे। इस अवसर पर दिनेश, नागेंद्र, बलिराम, सीताराम, अशोक, कैलाश, सच्चे लाल, श्यामदेव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed