फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दीदारगंज रेवले स्टेशन पर कलर सिगनलिंग पैनल का हुआ उद्घाटन

दीदारगंज रेवले स्टेशन पर कलर सिगनलिंग पैनल का हुआ उद्घाटन

Sat, 15 Jul 2017 12:10 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
दीदारगंज रेवले स्टेशन पर कलर सिगनलिंग पैनल का हुआ उद्घाटन
मेजवां (ब्यूरो)। फूलपुर के पास दीदारगंज रेलवे स्टेशन पर कलर सिगनलिंग पैनल का उद्घाटन गुरूवार की शाम उप-मुख्य सिगनल एंव दूरसंचार इंजिनियर जयशंकर सिंह ने किया। इस दौरान सर्वप्रथम ट्रैक से 12225 कैफियात एक्सप्रेस को गुजारा गया।
विज्ञापन

दीदारगंज रेलवे स्टेशन पर लोकार्पण के दौरान जैसे ही कैफियात स्टेशन से गुजरी सभी कर्मचारियो ने ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड का अभिवादन किया। इंजिनियर जयंशकर सिंह ने कहा कि कलर सिगनलिंग के हो जाने से अब ट्रेन तेज और सुरक्षित चलेगी। इस रेल खंड का यह सबसे महत्वपूर्ण कार्य रहा है। सहायक सिगनलिंग दूरसंचार अभियंता भूपेंद्र कुमार ने कहा कि दीदारगंज रेलवे स्टेशन पर नान इंटर लाकिंग का कार्य पिछले एक वर्ष से चल रहा था। जिसे गुरूवार को पूरा कर लिया गया। इसके बाद खुरासन रोड रेलवे स्टेशन पर एनआई का कार्य शुरू किया जाएगा। अब धीरे-धीरे मऊ तक कलर सिंगनलिंग से जोड़ दिया जाएगा। इसके बन जाने से ट्रेनों के परिचालन में काफी सुधार होगा तथा ट्रेनों की गति भी बढ़ेगी। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार, अरूण कुमार, उप-इंजिनियरिंग निर्माण मोहित वर्मा, अधिशाषी अभियंता निर्माण वाराणासी सुरेश कुमार, मंडल परिचालन प्रबंधक सामान्य एके उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed