फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए दो हजार होगी जमानत राशि

ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए दो हजार होगी जमानत राशि

Thu, 15 Jun 2017 11:31 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए दो हजार होगी जमानत राशि
आजमगढ़। जनपद में रिक्त पड़े जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पर उपनिर्वाचन की घोषणा हो चुकी है। जिसके तहत 20 जून को नामांकन, 22 जून को नामांकन पत्रों की जांच, 24 जून को नाम वापसी और प्रतीक चिह्न का आवंटन, एक जुलाई को मतदान और तीन जुलाई को मतगणना होगी।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद में ग्राम पंचायत सदस्यों के 159, ग्राम प्रधान के चार, सदस्य जिला पंचायत के एक और क्षेत्र पंचायत सदस्य से छह पद रिक्त हैं। इन रिक्त पदों पर उपनिर्वाचन होना है। ग्राम पंचायत सदस्य पद के नाम निर्देशन पत्र का मूल्य 150 रुपये, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य का 300 रुपये और जिला पंचायत सदस्य के नाम निर्देशन पत्र का मूल्य 500 रुपये निर्धारित है। ग्राम पंचायत सदस्य पद के जमानत राशि पांच सौ रुपये, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य की दो हजार और जिला पंचायत सदस्य की जमानत राशि चार हजार रुपये है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य अधिकतम 10000 रुपये, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य 75000 और जिला पंचायत सदस्य अधिकतम डेढ़ लाख रुपये व्यय कर सकता है। उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन पत्र नकद मूल्य देकर क्रय किया जाएगा। जमानत की धनराशि ट्रेजरी चालान के माध्यम से बैंक या कोषागार में जमा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed