फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   2113 ineligible were taking benefit of Kisan Samman Nidhi scheme in the district

जनपद में 2113 अपात्र ले रहे थे किसान सम्मान निधि योजना का लाभ

Wed, 20 Oct 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
2113 ineligible were taking benefit of Kisan Samman Nidhi scheme in the district
आजमगढ़। किसानों को लाभांवित करने के लिए केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में हुई जांच में 2113 किसान अपात्र होते हुए भी इस योजना का लाभ लेते हुए पाए गए हैं। जिनसे लिए गए धन की वसूली की कार्रवाई में विभाग जुटा हुआ है। वहीं अब तक इस योजना के तहत 791922 किसानों के खातों में अब तक 11 अरब दस करोड़ 18 लाख की धनराशि अब तक सरकार द्वारा भेजी जा रही है। अब तक पीएम किसान सम्मान निधि प्राप्त करने वाले किसानों की दो बार जांच कराई गई। शासन के निर्देश पर 2020-21 में डाटा के सापेक्ष पांच प्रतिशत किसानों की जांच हुई तो उसके 31432 किसान इसके जद में आए जिसमें 30580 किसान ही पात्र पाए गए 852 किसानों को अपात्र मिले। वहीं 2021-22 में सरकार ने डाटा के सापेक्ष दस प्रतिशत जांच कराया तो 59117 किसानों का डाटा खंगाला गया। जिसमे 57856 पात्र मिले तो 1261 किन्हीं कारणों से अपात्र मिले हैं। इस प्रकार दो वर्षों में 90549 किसानों की जांच में 2113 किसान अपात्र मिले। शेष पात्रों के खातों में सम्मान निधि जा रही है। बताया जाता है कि इस योजना में अभी सरकार द्वारा लचीला रूख अख्तियार किया गया है जिसके कारण अपात्रों पर अब तक कोई कड़ी कार्रवाई लंबित है। विभाग द्वारा लगातार अपील किया जा रहा कि अगर कोई दस हजार से अधिक पेंशन भोगी है वह योजना का लाभ ले रहा है तो वह योजना से विरत हो जाएगहै तो ऐसे लोगों पर कार्रवाई किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed