फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   21 passengers found without tickets in Ayodhya depot bus checking

अयोध्या डिपो बस की चेकिंग में बिना टिकट यात्रा करते मिले 21, चालक और परिचालक निष्कासित

Mon, 07 Sep 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
21 passengers found without tickets in Ayodhya depot bus checking
आजमगढ़। परिवहन निगम द्वारा सोमवार को आजमगढ़-लखनऊ हाइवे पर अयोध्या डिपो के बस की औचक जांच की गई। जांच के दौरान बस के 28 यात्रियों में से 21 यात्री बिना टिकट यात्रा करते मिले। आरएम ने चालक व परिचालक को निष्कासित करते हुए विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल त्रिपाठी ने बताया कि आजमगढ़-लखनऊ मुख्य मार्ग पर टोल टैक्स के पास सोमवार को अयोध्या डिपो की बस की औचक जांच की गई। इस दौरान बस में कुल 28 यात्री सवार मिले। जिसमें जांच के दौरान 21 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पाए गए। उन्होंने बताया कि परिचालक बृजेश तिवारी व चालक एसके पांडेय के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनों को निगम से निष्कासित करने के साथ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस मार्ग पर बहुत से चालक-परिचालक गोरखधंधा करते हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए यह चेकिंग अभियान चलाया गया। आगे भी हमारी ओर से इस तरह के अभियान चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed