फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   20.98 crore not deposited, connection of 16267 consumers will be cut

Azamgarh News: 20.98 करोड़ जमा नहीं, 16267 उपभोक्ताओं का कटेगा कनेक्शन

Thu, 27 Mar 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
20.98 crore not deposited, connection of 16267 consumers will be cut
आजमगढ़। ओटीएस में पंजीकरण कराकर एक मुश्त बकाया बिजली बिल न जमा करने वाले 16267 उपभोक्ताओं का विभाग कनेक्शन काटेगा। साथ ही इनको आरसी जारी कर बकाया 20.98 करोड़ की राजस्व की वसूली करेगा।
विज्ञापन

बकायेदार उपभोक्ताओं को सरचार्ज में छूट देने के लिए 15 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक एक मुश्त समाधान योजना चलाई गई। इसमें कुछ उपभोक्ताओं ने एक मुश्त का विकल्प चुनकर लाभ उठाया तो बड़े पैमाने पर उपभोक्ता किस्तों में छूट का लाभ उठाए। वहीं हजारों उपभोक्ता ऐसे हैं जो एक मुश्त जमा का विकल्प चुनने के बाद भी अब बकाया जमा नहीं कर रहे हैं। आजमगढ़ द्वितीय सर्किल में ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या अधिक है। वितरण खंड फूलपुर, कप्तानगंज और मुबारकपुर में कुल 18308 उपभोक्ताओं ने ओटीएस स्कीम में एक मुश्त जमा का विकल्प चुना। इन पर बिजली बिल का 21.63 करोड़ बकाया है। सरचार्ज में छूट पाने के बाद इन्होंने बकाये का 30 प्रतिशत जमा कर पंजीकरण भी कराया। हाल यह है कि इसमें से अब तक 2041 उपभोक्ता ही एक मुश्त 65 लाख रुपये जमा किए। 16267 उपभोक्ता अभी भी बकाया जमा नहीं कर रहे हैं। इन उपभोक्ताओं पर 20.98 करोड़ बकाया है। अब विभाग इनकी सूची तैयार कर संबंधित क्षेत्र के एक्सईएन व एसडीओ को भेज रहा है। अगर यह एक मुश्त बकाया नहीं जमा करेंगे तो इनका कनेक्शन काटा जाएगा और आरसी के माध्यम से वसूली की जाएगी।
विज्ञापन


00
एक मुश्त बकाया जमा का विकल्प चुनने के बाद भी 16267 उपभोक्ताओं ने बकाया 20.98 करोड़ जमा नहीं किया है। इनकी सूची निकाली गई है। संबंधित क्षेत्र के एक्सईएन और एसडीओ को भेजा जा रहा है। अगर यह बकाया एक मुश्त जमा नहीं करते हैं मौके पर ही इनका कनेक्शन काटा जाएगा। आरसी के माध्यम से वसूली की जाएगी। एफआईआर भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- छैलबिहारी, अधीक्षण अभियंता द्वितीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed