फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   20503 leave board exam

20503 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Thu, 16 Mar 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 16 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
20503 leave board exam
दोनों पालियों में 20503 ने छोड़ी परीक्षा
माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद से संचालित यूपी बोर्ड की परिक्षाएं गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने की तैयारियों में जुटे जिला प्रशासन के अधिकारी परीक्षा के दौरान केंद्रों का चक्कर लगाते रहे। इस दौरान एक विद्यालय में नकल सामग्री मिलने पर संयुक्त शिक्षा निदेशक ने हाईस्कूल हिंदी केवल प्रश्नपत्र की परीक्षा निरस्त करने की संस्तुति की।
विज्ञापन


कई विद्यालयों में विषय से संबंधित अध्यापक ड्यूटी करते हुए पाए गए। ऐसे आठ शिक्षकों को तत्काल कार्यमुक्त कर दिया गया। एक केंद्र पर दो लोग दूसरे स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़े गए उन्हें परीक्षा से वंचित कर दिया गया। पहले दिन की दोनों पालियों में 20503 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन



सुबह की प्रथम पाली में सुबह सात बजे हाई स्कूल के हिंदी केवल प्रश्नपत्र की परीक्षाएं शुरू हुई। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक और संयुक्त शिक्षा निदेशक रामचेत ने सुबह की पाली में नगर से सटे कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विवेकानंद इंटर कालेज शेखपुरा पल्हनी में नकल सामग्री को बरामद किया। इस पर उन्होंने उक्त विद्यालय की हाईस्कूल हिंदी केवल प्रश्नपत्र की परीक्षा निरस्त किए जाने की संस्तुति की। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की सैन्य विज्ञान प्रथम पत्र की परीक्षा के दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक ने हरैया विकास खंड स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां महादेवी  इंटर कालेज बनकटा बाजार हरैया में परिचय पत्र न मिलने पर  कक्ष निरीक्षक रामनिधि को कार्यमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक बृजेश कुमार सिंह ने सुबह की पाली में चार विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान धनेश्वरी देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जलालुद्दीनपट्टी में विषय संबंधी अध्यापक मिलने पर चार कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त किया। श्रीमती अमरी देवी छत्तरपुर खुशहाल में भी उन्होंने एक विषय संबंधी कक्ष निरीक्षक को कार्यमुक्त किया। द्वितीय पाली में उन्होंने पांच विद्यालयों का निरीक्षण किया। जिसमें रामकृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदपुर पटवध और शिक्षक इंटर कालेज भीमबर में एक-एक कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त किया।


दूसरे जिला समन्वयक प्रवीण कुमार सिंह ने पहली पाली में तीन विद्यालयों का निरीक्षण किया। दूसरी पाली में चार विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईशदत्त स्मारक इंटर कालेज कोदोपुर, उचहुंआ में दो परिक्षार्थियों को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा और परीक्षा से वंचित कर दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने पहली पाली में चार विद्यालयों का निरीक्षण किया। वहीं दूसरी पाली में भी चार विद्यालयों का निरीक्षण किया। जिले में सुबह की पाली में हाईस्कूल की परीक्षा में 20499 और इंटरमीडिएट की परीक्षा में चार परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed