फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   2020 panchayat elections will be held by ballot papers

2020 के मतपत्रों से होगा पंचायत चुनाव

Sun, 18 Apr 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
2020 panchayat elections will be held by ballot papers
सगड़ी (आजमगढ़)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियां बूथों की ओर रवाना हो चुकी है। जनपद में 37 लाख 20 हजार 84 मतदाता मतदान में प्रतिभाग करेंगे। इन मतदाताओं के मतदान के लिए मतपत्र बाहर से मंगाए गए हैं। लेकिन चुनाव तो 2021 में हो रहे हैं लेकिन मतपत्रों पर 2020 छपा हुआ है।
विज्ञापन

जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत चार पदों के लिए आज मतदान का कार्य होगा। मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां समस्त विकास खंडों से रवाना हो चुकी हैं। लेकिन अगर आप मतदान करने जा रहे हैं और आपको जो मतपत्र मिले उस पर पंचायत चुनाव 2020 लिखा मिले तो चौंकिएगा मत। क्योंकि इस बार पोलिंग पार्टियों को जो मतपत्र दिए गए हैं उन पर पंचायत चुनाव 2021 की बजाए 2020 लिखा हुआ है। जो इस बात को दर्शाता है कि सरकार पंचायत चुनाव को 2020 में ही कराने की पूरी तैयारी में थी। लेकिन कोरोना के कारण यह चुनाव नहीं हो सके।
विज्ञापन

अब इन मतपत्रों की छपाई का कार्य पूूरा हो गया था तो उन मतपत्रों को फेंकना उचित नहीं था। इसलिए इन्हीं मतपत्रों पर चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। सगड़ी तहसील के अजमतगढ़ विकास खंड पर जब एक मतदान कर्मी को यह मतपत्र मिले तो हतप्रभ रह गया उसने वहां मौजूद अन्य लोगों को यह बात बताई। जब सबने अपने मतपत्र खोलकर देखे तो सबपर 2020 ही लिखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed