फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   लोकसभा चुनाव के लिए जोन और सेक्टर का हुआ निर्धारण

लोकसभा चुनाव के लिए जोन और सेक्टर का हुआ निर्धारण

Sun, 24 Feb 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए जोन और सेक्टर का हुआ निर्धारण
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयोग अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनपद में सेक्टर और जोन का निर्धारण कर लिया गया है। इसके तहत जनपद को 21 जोन और 253 सेक्टर में विभक्त किया गया है। लोकसभा चुनाव में 2017 के विधानसभा चुनाव से पांच जोन और 21 सेक्टर ज्यादा बनाए गए हैं।
विज्ञापन

विधान सभावार हुए जोन निर्धारण में गोपालपुर, सगड़ी, फूलपुर-पवई, दीदारगंज और लालगंज में एक-एक जोन बढ़ाए गए हैं। जबकि अतरौलिया, मुबारकपुर, आजमगढ़, निजामाबाद और मेंहनगर में जोन की संख्या में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। वहीं अगर सेक्टर की बात करें तेे गोपालपुर में चार, सगड़ी में पांच, मुबारकपुर में दो, मेंहनगर में दो और लालगंज में आठ सेक्टर बढ़ाए गए हैं। जबकि अतरौलिया, आजमगढ़, निजामाबाद, फूलपुर और दीदारगंज में सेक्टरों की संख्या में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई हैै। लोकसभा चुनाव के लि अतरौलिया विधानसभा को दो जोन और 21 सेक्टर, गोपालपुर में तीन सेक्टर 28 जोन, सगड़ी में तीन जोन 23 सेक्टर, मुबारकपुर में दो जोन 30 सेक्टर, आजमगढ़ में तीन जोन 31 सेक्टर, निजामाबाद में दो जोन 22 सेक्टर, फूलपुर में तीन जोन 19 सेक्टर, दीदारगंज में तीन जोन 22 सेक्टर, मेंहनगर में दो जोन 25 सेक्टर और लालगंज में तीन जोन 32 सेक्टर बनाए गए हैं। 28 फरवरी में लखनऊ में होने वाले निर्वाचन आयोग की बैठक में इसे उनके सामने रखा जाएगा। जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी इस बैठक को लेकर अपनी तैयारियों को पूूरा करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed