{"_id":"5c72d8f4bdec2213095216c8","slug":"201551030516-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह करोड़ के कार्यों पर नजर रखेगी पांच सदस्यीय कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह करोड़ के कार्यों पर नजर रखेगी पांच सदस्यीय कमेटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। पं. दीन दयाल आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत चयनित माहुल और कटघर लालगंग नगर पंचायत में तीन-तीन करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों की जांच के लिए डीएम के निर्देश पर पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इसमें एडीएम प्रशासन को अध्यक्ष बनाया गया है। कमेटी निवदा के साथ कार्य की गुणवत्ता आदि पर नजर रखेगी। शासन ने योजना के तहत पहली किस्त के रूप में 1.50-1.50 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
शासन की ओर से छोटे निकायों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए आदर्श नगर पंचायत योजना शुरू की गई है। इसके तहत निकायों में पेयजल, सैप्टेज मैनेजमेंट, सड़क, पटरी, नाली, जल निकासी, फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट, सार्वजनिक शौचालय, तालाब एवं पोखर संरक्षण, चौराहों का निर्माण, पार्क आदि सुविधाओं का विकास करना है। इसके तहत कटघर लालगंज और माहुल नगर पंचायत का चयन किया गया था। शासन ने दोनों नगर निकायों के लिए तीन-तीन करोड़ रुपये की स्वीकृत किए हैं। धनराशि जारी होने के बाद स्वीकृत कार्यों के लिए निविदाओं के आमंत्रण और कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने पांच सदस्य कमेटी का गठन किया है। इसमें एडीएम प्रशासन एवं प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय नरेंद्र सिंह अध्यक्ष, एक्सईएन आवास-विकास संयोजक, ईओ माहुल एऔर कटघर लालगंज सदस्य सचिव, एई निर्माण खंड और जेई आवास विकास को सदस्य बनाया गया है। एक्सईएन आवास विकास को निर्देश दिए गए हैं कि स्वीकृत कार्य अपने पर्यवेक्षण में कराएं। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर दोनों निकायों के अध्यक्ष समेत उपरोक्त अधिकारी उत्तरदायी होंगे।