{"_id":"5c6c3e91bdec22737d20d4ff","slug":"201550597777-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों को नहीं मिल रहा बेहतर इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों को नहीं मिल रहा बेहतर इलाज
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। सदर अस्पताल में बने स्पेशल पीलिया वार्ड में भर्ती मरीजों को बेहतर सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। दवा से लेकर हर इंतजाम मरीजों को अपनी व्यवस्था से करना पड़ रहा है। बेहतर इलाज के नाम पर सीएचसी से उन्हें भले ही यहां भेजा गया है, लेकिन वास्तव में यहां मरीजों का कोई पुरसाहाल नहीं है।
मुबारकपुर कस्बे में एक माह से अधिक समय से पीलिया फैला हुआ है। कस्बे में फैले पीलिया को देखते हुए स्वास्थ्य महकमे ने सीएमओ के निर्देश पर मंडलीय अस्पताल में 10 बेड का स्पेशल पीलिया वार्ड ही स्थापित कर दिया। मौजूदा वक्त में 12 पीलिया के मरीज सीएचसी मुबारकपुर से रेफर होकर भर्ती हैं। यहां भर्ती मरीजों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन उन्हें न तो जरूरी दवाएं ही उपलब्ध करा रहा है न ही अन्य किसी प्रकार की व्यवस्था ही मरीजों के लिए उपलब्ध है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस वार्ड में भर्ती मरीजों के लिए दो-दो वरिष्ठ डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन वे समय से कभी भी मरीजों को देखने नहीं आते है। जरूरी दवाएं मरीजों को बाहर से स्वयं लानी पड़ रही है। कई मरीजों ने तो यहां तक कहा कि यहां से बेहतर तो सीएचसी पर व्यवस्था है। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर प्रभारी सीएमओ डॉ. वीके अग्रवाल ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को वर्तमान में किसी भी प्रकार के दवा की जरूरत नहीं है। उन्हें सिर्फ आराम करना है और हल्का भोजन करना है। यदि कोई दवा जरूरी होगी तो निश्चित तौर पर अस्पताल प्रशासन उपलब्ध कराएगा। वहीं एसआईसी डॉ. एसकेजी सिंह ने बताया कि सभी जरूरी दवाएं अस्पताल पर उपलब्ध है।