फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five officials absent from the entire solution day, deducted the salary

संपूर्ण समाधान दिवस से अनुपस्थि रहे पांच अधिकारी, वेतन काटा

Tue, 01 Jan 2019 11:58 PM IST
azamgarh Published by: संजय मिश्रा Updated Tue, 01 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
Five officials absent from the entire solution day, deducted the salary
बुढ़नपुर तहसिल पर लोगो की समस्या सुनते मंडलाआयुक्त जगत राज।
बूढ़नपुर। कमिश्नर जगतराज मंगलवार को बूढ़नपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के निरीक्षण के साथ ही तहसील और ब्लाक कोयलसा का निरीक्षण किया। इसमें निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाओं को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई।
विज्ञापन


पांच अधिकारियों के अनुपस्थित मिलने पर वेतन काटने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 113 प्रार्थना पत्र पड़े। अहरौला गन्ना क्रय केन्द्र पर खरीद न होने पर समिति के सचिव शान्तनु चक्रवर्ती और अनुपस्थित रहने पर सहायक विकास अधिकारी कोयलसा, सहायक विकास अधिकारी अहरौला, अभियंता और सहायक अभियंता नलकूप और मत्स्य विकास अधिकारी का वेतन काटने का आदेश दिए। गन्ना पर्ची न मिलने की समस्या से अहरौला के किसानों ने अवगत कराया। वहीं शेरवा के ग्रामीणों ने छह माह पहले जले ट्रांसफार्मर की शिकायत की। इस पर जेई शंकर प्रसाद को फटकार लगाई। तहसील के निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर एसडीएम इन्द्रभान तिवारी से नाराजगी जताई। इस दौरान विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसके साथ ही ब्लॉक कोयलसा का निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर ने सीधे वार रूम में जाकर शौचालय की जानकारी ली। लेफ्ट आउट बेसलाइन सर्वे और बेस लाइन सर्वे की जानकारी ली। बेस लाइन सर्वे के अनुसार 26000 शौचालय में 20000 शौचालयों की ट्रैंकिंग हो चुकी है। शेष 6000 शौचालयों की ट्रैकिंग नहीं हो सकी है। कुछ शौचालयों का निर्माण आधा-अधूरा था। नाराजगी जताते हुए कहा कि शीघ्र ही सभी शौचालयों का निर्माण हो जाना चाहिए। पीएमवाई आवास की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजमगढ़। कमिश्नर जगत राज ने गन्ना खरीद में अनियमितता मिलने पर सचिव गन्ना समिति को तलब किया। बताया गया कि वो मुख्यालय से बाहर गए हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजने का निर्देश दिया। अभिलेखागार में भूलेख के कागजात और नामान्तरण आदि के दस्तावेज फर्श पर रखे गये ते। जो अभिलेख कम्प्यूटर में अपलोड के लिए भेजा जा रहा है उसका रजिस्टर में अंकन नहीं किया जा रहा है। ग्राम खालिसपुर लोहरा का फसली 1415 का नहीं मिला। कमिश्नर ने इसकी जांच करा संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

समाधान दिवस पर आए 95 मामले, मात्र 12 निस्तारित
मेजवां। फूलपुर तहसील पर जिलास्तरीय समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें जिलाधिकारी व एसपी ने जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान कुल 95 प्रार्थना पत्र आए जिसमें 12 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि समाधान दिवस पर आने वाले शिकायती पत्रों का त्वरित निस्तारण किया जाना जरूरी है। अहरौला के मिश्रौलिया गांव निवासी राजेश वर्मा ने शिकायत किया कि शासन से मिले शौचालय का निर्माण उसके पड़ोसी नहीं कराने दे रहे है। जिस पर डीएम ने एसओ को जांच कराने का निर्देश दिया।


मकसुदिया गांव निवासी नजमुननिशा पत्नी गुफरान ने राशन न मिल पाने की शिकायत किया। मार्टीनगंज तहसील पर सीआरओ आलोक कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान कुल 18 शिकायती पत्र आए। मेंहनगर तहसील पर एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। कुल 22 शिकायती पत्र आए, जिसमें एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। निजामाबाद तहसील पर एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरु प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। जिसमें 58 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। लालगंज तहसील पर एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस पर 28 शिकायतें आई जिसमें 2 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed