{"_id":"5ba92f2e867a557ed5717e42","slug":"201537814318-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को मोर्चे में मिला मंडल का प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को मोर्चे में मिला मंडल का प्रभार
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सपा के दिग्गज नेताओं में शुमार पूर्व जिलाध्यक्ष रामदर्शन यादव को झुकाव शुरू से ही शिवपाल यादव की ओर देखने को मिल रहा था। जैसे ही सेक्युलर मोर्चे गठन हुआ शिवपाल समर्थक खुलकर उनके साथ हो लिए। इसी क्रम में सोमवार को शिवपाल ने मोर्चे के मंडल प्रभारियों की तैनाती कर दी। जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष रामदर्शन यादव को आजमगढ़ मंडल का प्रभारी बनाया गया है। संगठन को मंडल में मजबूत करने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।
बताते चलें कि सपा में विधानसभा चुनाव के दौरान जब चाचा और भजीजे में ठन गई तो संगठन की बागडोर अखिलेश यादव के हाथ में आ गई। शिवपाल यादव एक तरह से संगठन से किनारे कर दिए। अपने राजनैतिक कैरियर को बचाने के लिए शिवपाल ने दाव खेला और सेक्युलर मोर्चा का गठन कर लिया। पार्टी का उन्होंने जो झंडा तैयार किया उसमें मुलायम सिंह यादव को खास तरजीह दी। हालांकि अभी तक मुलायम सिंह यादव ने इस पर कुछ नहीं कहा है। लेकिन अपने बेटे के कार्यक्रम में भाग लेकर नई चर्चाओं को गर्म कर गए। इसी बीच शिवपाल ने अपने मंडल प्रभारियों की घोषणा कर दी। जिसमें जिले के जुझारू सपा नेता रहे रामदर्शन यादव को मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है। अब दो दिनों में जिला अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी।