फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   चेयरमैन-ईओ बरत रहे लापरवाही, होगी कार्रवाई : डीएम

चेयरमैन-ईओ बरत रहे लापरवाही, होगी कार्रवाई : डीएम

Mon, 06 Aug 2018 11:52 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
चेयरमैन-ईओ बरत रहे लापरवाही, होगी कार्रवाई : डीएम
आजमगढ़। शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी भी काफी खिन्न हैं। जल्द व्यवस्था में सुधार न होने की स्थिति में चेयरमैन और ईओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने सफाई व्यवस्था पर नजर रखने की जिम्मेदारी एडीएम प्रशासन को दे दी है। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने प्रेसवार्ता का आयोजन किया था। इस दौरान डीएम ने कहा कि शहर की गड़बड़ हुई सफाई व्यवस्था के लिए चेयरमैन और ईओ की लापरवाही जिम्मेेदार है। डंपिंग ग्राउंड के लिए उन्हें पैसा मिल चुका है, इसके बाद भी नपा प्रशासन अपना रास्त नहीं बनवा सका। अब नये स्थान पर जमीन खोजने की बात कहते हुए शहर को कूड़े के ढेर में तब्दील कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नपा प्रशासन यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधारता और प्रतिदिन सुबह के वक्त कूड़ा उठाने की कवायद नहीं की गई तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जायेगी। साफ-सफाई और कूड़ा उठाने के व्यवस्था पर नजर रखने के लिए एडीएम प्रशासन को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे प्रतिदिन सुबह-शाम शहर का दौरा कर हाल लेंगे और अपनी रिपोर्ट देंगे। जिसके आधार पर ही कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed