{"_id":"5b649cbd4f1c1b07788b77dd","slug":"201533320381-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण एप पर दीजिए अपनी फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण एप पर दीजिए अपनी फीडबैक
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। शासन की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 को लेकर एसएसजी-18 के नाम से एप जारी किया गया है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। ग्रामीणों से चार बिंदुओं पर एप के माध्यम से उनकी फीडबैक मांगी जा रही है। फीडबैक को स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 की रैकिंग में शामिल किया जाएगा। स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण को लेकर केंद्र सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय ने एप लांच किया है। एसएसजी-18 नाम के एप को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। यूनीसेफ के जिला समन्वयक भाष्कर परासर ने बताया कि एप के जरिए ग्रामीण ऑनलाइन अपने गांव की स्वच्छता को लेकर फीडबैक दे सकते हैं। एप पर ही ऑनलाइन सर्वेक्षण को लेकर लिंक उपलब्ध है। एप में कई भाषाएं भी हैं। एप इंस्टाल करने के बाद सबसे पहले अपनी मनपसंद भाषा का चयन करना होता है। इसके बाद प्रदेश और जिला चयनित किया जाएगा। इसके बाद ऑनलाइन एक के बाद एक सवाल स्क्रीन पर दिखाई देंगे। इसके नीचे ही तीन विकल्प भी उपलब्ध हैं। अब मोबाइल से ही अपने गांव और स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण को लेकर दिए गए किसी एक विकल्प पर क्लिक करके अपनी फीडबैक दे सकते हैं। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने ग्रामीणों से मोबाइल पर एप डाउनलोड करके स्वच्छता सर्वेक्षण में भागीदार बनने का आह्वान किया है। फीडबैक को स्वच्छता सर्वेक्षण-रैकिंग में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन