फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   तमसा की संभावित बाढ़ से शहर को बचाने के लिए मिले 99 लाख

तमसा की संभावित बाढ़ से शहर को बचाने के लिए मिले 99 लाख

Tue, 22 May 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
तमसा की संभावित बाढ़ से शहर को बचाने के लिए मिले 99 लाख
आजमगढ़।
विज्ञापन

शहर सुरक्षा बांध को काटकर बनाए गए गौरीशंकर घाट-हथिया पुल के संपर्क मार्ग और बाढ़ सुरक्षा के उपाय के लिए शासन ने बाढ़ खंड को 99 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि से शहर को तमसा की संभावित बाढ़ से बचाने की कवायद की जाएगी।
शहर की जीवनदायिनी तमसा भले ही आज नाले का रूप धारण कर ली है, लेकिन कभी इस नदी के बाढ़ से पूरा शहर घिर गया था। 1955 में तमसा में आई बाढ़ से पूरा शहर जलमग्न हो गया था। वहीं, 1971-72 की बाढ़ भी शहर के लिए विकराल साबित हुई थी। इसी बाढ़ के बाद शहर को तीन तरफ से घेरे तमसा नदी के किनारे बंधे का निर्माण कराया गया। आज हालात यह है कि कई स्थानों पर शहर सुरक्षा बांध का भी अस्तित्व मिट चुका है। यदि तमसा में बाढ़ आ गई तो शहर को बचाना प्रशासन के लिए मुश्किल हो जाएगा। शहर की सीमा बढ़ाने के उद्देश्य से बनाए गए गौरीशंकरघाट-हथिया पुल के संपर्क मार्ग के लिए तो शहर सुरक्षा बांध को काफी चौड़ाई में काट दिया गया लेकिन इस स्थान पर तमसा के संभावित बाढ़ से सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किया गया। अमर उजाला ने 19 मई के अंक में इस समस्या को ‘बांध को काटना शहर के लिए खतरनाक’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। वहीं, शासन ने इसे संज्ञान में लेते हुए गौरीशंकर घाट-हथिया पुल के संपर्क मार्ग और बाढ़ से सुरक्षा के उपाय के लिए 99 लाख की धनराशि बाढ़ खंड को जारी कर दिया है।
विज्ञापन


शासन से बाढ़ सुरक्षा के मद में पैसे के आवंटन की अभी जानकारी नहीं है। फिर भी बरसात का मौसम शुरू होने के पूर्व ही बाढ़ से सुरक्षा के उपाय कराना शुरू कर दिया जाएगा। जो पैसा शासन भेज रहा है, उससे शहर सुरक्षा बांध की स्थिति में सुधार लाने की कवायद की जाएगी। जहां कहीं भी बांध कट गया है, वहा जरूरत के अनुरूप मिट्टी और बोरी का काम कराया जाएगा। - कृष्ण कुमार, एई, बाढ़ खंड, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed