फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ब्लाक प्रमुख के गांव में एक भी सफाईकर्मी नहीं

ब्लाक प्रमुख के गांव में एक भी सफाईकर्मी नहीं

Mon, 30 Apr 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख के गांव में एक भी सफाईकर्मी नहीं
जहानागंज। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत जिगरसंडी में एक भी सफाईकर्मी नहीं है। प्रधान पति ओमकार सिंह पिन्टू ने बताया की ग्राम पंचायत में कुल 11 पुरवा हैं। करीब दस हजार की आबादी है। इतना ही नहीं यहां दो प्राथमिक विद्यालय, एक जूनियर विद्यालय और एक समाज कल्याण से संचालित प्राथमिक विद्यालय है। लेकिन सफाई कर्मी एक भी नहीं है। हमने कई बार खंड विकास अधिकारी और जिला पंचायती राज अधिकारी को लिखित सूचना दी, लेकिन अभी तक कोई सफाईकर्मी नियुक्त नहीं हुआ। गांव में कहीं सफाई करवानी होती है तो हम मजदूर लगवाकर साफ-सफाई करवाते हैं। वहीं, डीपीआरओ ने गांवों को ओडीएफ कराने की जिम्मेदारी भी सफाईकर्मियों को दे रखी है। सफाईकर्मी नहीं होने से स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इसी गांव में ब्लाक प्रमुख संजय यादव का भी घर है, लेकिन सफाईकर्मी एक भी नहीं है। गांव के अनुराग सिंह, बबलू चौरसिया, टोली सिंह, धमेंद्र, सीताराम, घनश्याम सिंह, राजाराम, बेलास विश्वकर्मा ने कहा कि जल्द कोई सफाई कर्मी नियुक्त नहीं होता है तो जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। खंड विकास अधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि जल्द ही ब्लाक ज्वाइन किया है। जल्द ही वहां सफाईकर्मी नियुक्त करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed