फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कैंप लगा कर 2942 जरूरतमंदों में बंटा कंबल

कैंप लगा कर 2942 जरूरतमंदों में बंटा कंबल

Sat, 13 Jan 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
कैंप लगा कर 2942 जरूरतमंदों में बंटा कंबल
आजमगढ़। हाड़ कपाऊ ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को सभी तहसील मुख्यालयों पर कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 2942 जरूरतमंदों में कंबल का वितरण जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के माध्यम से करवाया गया।
विज्ञापन

सदर तहसील पर एसडीएम प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में कंबल वितरण कार्यकम आयोजित हुआ। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा ने पांच सौ जरूरतमंदों में कंबल का वितरण किया। बूढनपुर संवाददाता के अनुसार तहसील परिसर में एसडीएम प्रकाश चंद्र ने जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किया। कैंप में पांच सौ जरूरत मंद लाभान्वित किए गए। एसडीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कंबल का वितरण कराया जा रहा है। इस दौरान तहसीलदार अंबिका चौधरी, नायब तहसीलदार विराग पांडेय, भाजपा नेता चंद जी तिवारी, हरीश तिवारी आदि उपस्थित थे। सगड़ी तहसील पर आयोजित कंबल वितरण कैंप में 215 जरूतमंदों में कंबल वितरित किया गया। एसडीएम रवि रंजन के नेतृत्व में कंबल का वितरण भाजपा नेता श्रीकृष्ण पाल, रामपाल, जय प्रकाश आदि ने किया। मार्टीनगंज संवाददाता के अनुसार एसडीएम इंद्रभान तिवारी की अध्यक्षता में पांच सौ जरूतमंदों में कंबल का वितरण हुआ। यहां पर भाजपा नेता कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने जरूरतमंदों में कंबल बांटा। इस अवसर पर तहसीलदार मनीष कुमार, नायब तहसीलदार अरूण कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। मेजवां संवाददाता के अनुसाद फूलपुर तहसील पर भी पांच सौ जरूतमंदो को कंबल प्रदान किया गया। एसडीएम अनिल कुमार सिंह की देखरेख में पूर्व सांसद रमाकांत यादव व दरोगा प्रसाद सरोज ने कंबल का वितरण किया। एसडीएम ने बताया कि तहसील क्षेत्र में अब तक 11 सौ लोगों को कंबल वितरित किया जा चुका है। कंबल वितरण में तहसीलदार जंगबहादुर, नायब तहसीलदार मुकेश शर्मा, मोहन यादव, पंधारी आदि ने सहयोग किया। मेंहनगर संवाददाता के अनुसार तहसील पर आयोजित कंबल वितरण के दौरान एसडीएम के नेतृत्व में तहसीलस्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से तीन सौ जरूरतमंदों में कंबल बांटे गए। निजामाबाद संवाददाता के अनुसार तहसील सभागार में शुक्रवार को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री विनोद राय व एसडीएम वागीश कुमार शुक्ला ने चार सौ जरूरतमंद लोगों में कंबल का तिवरण किया। इस अवसर पर तहसीलदार शिव सागर दूबे, नायब तहसीलदार जया सिंह समेत सभी तहसीलद स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। लालगंज संवाददाता के अनुसार तहसील परिसर पर आयोजित कंबल वितरण में सांसद नीलम सोनकर को आना था, लेकिन वे किसी कारण से नहीं आ सकी। जिसके चलते तहसील पर मात्र 27 कंबल का ही वितरण किया जा सका। एसडीएम अभय कुमार मिश्र ने बताया कि अन्य जरूरतमंदों में शनिवार को कंबल का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed