{"_id":"5a26dcba4f1c1ba7668b8452","slug":"201512496314-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुई लगवाने के लिए पैसा वसूलने पर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुई लगवाने के लिए पैसा वसूलने पर हुआ हंगामा
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्टीनगंज। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत करूई के कई लोग एक साथ एकसाथ एंटी रैबीज सुई लगवाने के लिए मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज पर आ धमके। इस दौरान सुई लगाने में पैसा वसूलने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया।
तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत करूई में प्रकाश शर्मा के गाय के बछड़े को एक माह पहले पागल कुत्ते ने काटने से मौत हो गई थी। सोमवार को गाय भी मर गई। इससे गांव वासियों में रैबीज बीमारी की दहशत उत्पन्न हो गई। मंगलवार को दर्जनों लोग ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंच गए। परची कटवा कर चिकित्साधिकारी डाक्टर संजय गुप्ता को दिखाने के बाद सुई लगनी शुरू हो गई। लगभग 25 से 30 लोगों ने सुई लगाने का पैसा लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि जब प्रति सुई 40 रुपये दिया जा रहा था तो सुई लग रही थी। पैसे को लेकर जब विरोध किया गया तो कहा गया कि सुई खत्म हो गई है। चिकित्साधिकारी डाक्टर संजय गुप्ता ने कहा कि कौन पैसा ले रहा है इसकी उनको जानकारी नहीं है। अगर स्टाफ द्वारा पैसा लिया गया है तो इसकी शिकायत प्रभारी चिकित्साधिकारी से की जाएगी। इस मौके पर पप्पू गुप्ता, कविता शर्मा, ममता शर्मा, नंदनी, निर्मला, रीता, सुषमा, उपासना, अंशिका आदि उपस्थित थे।