{"_id":"596ba9fb4f1c1b36058b479f","slug":"201500228091-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने निकाला सड़कों का दम, हालत बदतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने निकाला सड़कों का दम, हालत बदतर
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जिले की अधिकांश सड़कों का हाल ठीक नहीं है। हाईवे से लेकर ग्रामीण इलाकों की सड़के अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही हैं। हालत यह है कि यहां सड़कों में गड्ढे नहीं गड्ढों में सड़क है। बारिश के बाद तो स्थिति और भी खराब हो गई है। गड्ढों में पानी भर जाने से आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। नगर में तो दो माह पूर्व हुई सड़के पहली बारिश भी नहीं झेल पाई। बारिश के चलते सड़क की छर्री उखड़नी शुरू हो गई है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढ़े हो गए हैं।
पहली बारिश भी नहीं झेल पाई नगर की सड़कें
आजमगढ़। 25 मई को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले में आगमन पर प्रशासन ने आनन-फानन में नगर क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत कराई थी। लेकिन सड़क एक बारिश भी नहीं झेल पाई। बारिश के कारण सड़क की गिट्टियां उखड़ना शुरू हो गई है। सबसे ज्यादा बुरी हालत सिधारी क्षेत्र में मंडलायुक्त कार्यालय के पास स्थित सड़क की है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिससे पैदल चलना काफी मुश्किल भरा हो गया है। जबकि इस मार्ग का निर्माण दो माह पूर्व ही हुआ था। वर्तमान में सड़क की हालत काफी खराब है।
सड़क पर डाली ईंट, पैदल भी चलना दुश्वार
लालगंज। देवगांव-मेहनाजपुर रोड की हालत काफी खराब है। खस्ताहाल सड़क पर बारिश के बाद पानी जमा हो गया। जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी। लोगों ने विभाग से शिकायत की। इस पर विभाग ने सड़क की मरम्मत कराने की बजाय बड़े-बड़े ईंट के टुकड़े डाल दिए। अब तो स्थिति और भी खराब हो गई। पैदल, साइकिल और बाइक सवार किसी तरह से इस मार्ग से होकर गुजर रहे है। कई लोग तो गिरकर घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
चौड़ीकरण के नाम पर खोदकर छोड़ी सड़क
सगड़ी। नगर पंचायत बिलरियागंज में तो चौड़ीकरण के नाम पर सड़क खोदकर छोड़ देने से बारिश के बाद पूरी सड़क कीचड़ से सन गई है। लोग प्रतिदिन फिसलकर गिर रहे हैं। क्षेत्र के मनोज यादव, शेषनाथ, प्रमोद यादव, पंकज, तीरथ ने बताया कि कई महीनों से सड़क को चौड़ीकरण के नाम पर खोदकर छोड़ दी गई है। अब बारिश के बाद स्थिति और भी खराब हो गई है। कीचड़ के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। लोग गिरकर घायल हो जा रहे हैं। लोगों ने जल्द सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।
मधनापार-बिलरयागंज मार्ग गड्ढों में तब्दील
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के मधनापार से बिलरियागंज जाने वाले लिंक मार्ग पर तो गड्ढों की भरमार है। वहीं उक्त गड्ढ़ों में पानी भर जाने से लोग गिरकर घायल हो जा रहे हैं। जबकि इस मार्ग से लोग जिला मुख्यालय आते हैं। यह लिंक मार्ग भीमबर, मालटारी आदि क्षेत्रों को भी जोड़ता हैं। गड्ढों के कारण आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। लोगों की शिकायत के बाद भी विभाग सुनवाई नहीं हो रही है। इससे लोगों में नाराजगी है।
सूर्य मंदिर के सामने सड़क बनी तालाब
जहानागंज। जहानागंज से भुजही होकर चक्रपानपुर पीजीआई रोड पर दौलताबाद गांव में सूर्य मंदिर के पास सड़क तालाब बन गई है। गड्ढों के कारण मंदिर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इसी मार्ग से लोग पीजीआई भी आते-जाते हैं। गड्ढों के कारण लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार इस मार्ग का निर्माण कराने के लिए अधिकारियों से शिकायत की गई। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।